Firozabad News: लड़की हूं लड़ सकती हूं, फिरोजाबाद में महिलाओं में अलख जगा गईं प्रियंका गांधी

Firozabad News : प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं ने बहुत सह लिया है, बहुत चुप रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। महिलाओं को अपनी ताकत पहचाननी पड़ेगी।;

Report :  Brajesh Rathore
Published By :  Ragini Sinha
Update:2021-12-29 19:08 IST

लड़की हूं लड़ सकती हूं, फिरोजाबाद में महिलाओं में अलख जगा गईं प्रियंका गांधी (Social Media)

Firozabad news: मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं ... जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियंका गांधी ने किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले करीब 40 फुट लंबे पांडाल के मंच पर घूम घूमकर आई हुई महिलाओं एवं अन्य लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद आई हुईं महिलाओं में से कुछ महिलाओं, युवतियों को मंच पर बुलाया गया तथा उनसे बोलने को कहा गया। रीना कुशवाह फ़िरोज़ाबाद ने अधिवक्ताओं की बात रखते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को कोर्ट के बाहर बम व गोली से मारने की घटनाएं हो रही हैं, इस ओर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। शिवानी शिकोहाबाद ने भी अपनी बात रखी। छात्रा आकांछा ने सवाल पूछा कि लड़की हूं यह कहकर खेलने के लिए बाहर जाने नहीं दिया जाता है, ऐसा क्यों माहौल क्यों है, इस ओर ध्यान देना चाहिए। 

10,000 रूपए का मानदेय दिया जाएगा

आंगबाड़ी से नीतू ने कहा कि उनको प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय देने की बात कही गई थी लेकिन समुचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है इस पर प्रियंका गांधी ने महिलाओं के समक्ष कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को उनकी सरकार आने पर 10,000 रूपए का मानदेय दिया जाएगा। वहीं अन्य महिलाओं ने अपना सम्मान किए जाने की बात कही।

5 साल तक वह किसी की समस्या नहीं सुनती है

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं ने बहुत सह लिया है, बहुत चुप रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। महिलाओं को अपनी ताकत पहचाननी पड़ेगी। हमें ये समझना पड़ेगा कि हम देश की आधी आबादी हैं, फिर भी हमें राजनीति में कोई गंभीरता से कोई क्यों नहीं रहा है। अगर महिलाएं एक होकर वोट करेंगी तो ऐसी नौबत नहीं आएंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता। तमाम महिलाएं संघर्ष कर रही हैं। चुनाव के समय ही महिलाओं की सरकार को याद आती है तथा 5 साल तक वह किसी की समस्या नहीं सुनती है। चुनाव के बाद भुला दिया जाता है। प्रियंका ने कहा कि महिला देश की बहुत बड़ी ताकत हैं। महिलाएं बहुत समझदार होती हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लाखों बेरोजगारों को रोजगार देने के काम कांग्रेस की सरकार द्वारा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि 40 फीसदी महिलाओं को उनकी पार्टी टिकट देगी, महिलाओं की भागीदारी को नकारा नहीं जा सकता है, कांग्रेस महिलाओं की शक्ति को पूरी तरह से समझती है। देश प्रदेश की राजनीति को महिलाएं बदल सकती हैं।

महिलाओं को ब्रेसलेट भी दिए

प्रियंका गांधी बाड्रा ने मक्खनपुर के तुर्किया के नगला में एक महिला के घर जा कर मुलाकात की और चूड़ी बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं महिलाओं को ब्रेसलेट भी दिए। प्रियंका ने महिलाओं के बीच बातचीत में आत्मीयता का परिचय दिया।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News