Health Care Tips: बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, यह बोले विशेषज्ञ

Health Care Tips: मौसम में बदलाव में कुछ सावधानियां अपनाकर मौसमी बीमारियों से बचें

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-11-09 12:26 GMT

विशेषज्ञों ने दिए हेल्थ टिप्स (फोटो-न्यूजट्रैक)

Health Care Tips: मौसम में बदलाव (mausami bimari) के चलते इस समय लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता, जिससे लोग बीमारियों के शिकार (viral fever) हो जाते हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार(Additional Chief Medical Officer Dr Madhur Kumar)  ने बताया कि बदलते मौसम (mausami bimari) में इम्युन सिस्टम (immune system) (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए। बदलते मौसम में वायरल बुखार (viral fever) के मामले बढ़ते हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार (viral fever) की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए इस मौसम (mausami bimari) में बच्चों तथा बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी सर्द और कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, थकान जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए। साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।

डॉ. मधुर (Additional Chief Medical Officer Dr Madhur Kumar) ने कहा कि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ लेकर आता है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीना चाहिए। डॉ. मधुर ने कहा कि मौसमी फलों एवं सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए। विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू ज्यादा लेना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। दिक्कत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाएँ।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ. चतुर सिंह ने बताया कि इस बदलते मौसम में तापमान के हिसाब से उचित कपड़े पहने, सामान्य तापमान के पानी से नहाएं व सुबह शाम की ठंड से बचें। उन्होंने बताया कि जिस चीज से आपको एलर्जी है, उसके प्रयोग से बचें। साथ ही सर्दी-जुकाम के शिकार लोगों का सामान इस्तेमाल करने और सीधे-सीधे संपर्क में आने से बचें। उन्होंने बताया कि आपसे किसी और को यह समस्या न हो, इसके लिए छींकते समय अपने मुंह पर रूमाल जरूर रखें।

आयुष चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि खूब पानी भी पीना चाहिए, जिससे शरीर पर हमला करने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म को शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है। वायरल में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News