दूल्हे को वरमाला पहनाकर दुल्हन ने तोड़ा दम, घरवालों ने कराई छोटी बहन से शादी

Bride death :सात फेरों के लिए कन्या - वर पक्षों के बीच तैयारी की जा रही थी तभी अचानक से दुल्हन बेहोश हुई और मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-05-27 04:15 GMT

 इटावा शादी (कांसेप्ट फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Bride death : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इटावा के भरथना इलाके के समसपुर गांव में दुल्हन सुरभि की शादी मंजेश कुमार के साथ हो रही थी। शादी समारोह चल रहा था विवाह की रस्में कराई जा रही थी। दूल्हा और दुल्हन स एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दुल्हन की मांग भी भर दी गई। सात फेरों के लिए कन्या - वर दोनों पक्षों के बीच तैयारी की जा रही थी तभी अचानक से दुल्हन बेहोश हुई और मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुल्हन अचानक से मंडप में बेहोश हुई। दुल्हन की हालत बिगड़ती देख पास के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। खुशी के मौके पर दुल्हन की अचानक मौत से हाहाकार मच गया।

छोटी बहन से हुई शादी 

दुल्हन की अचनाक मौत के बाद कुछ ही देर में दोनों पक्षों की सहमति बनी दुल्हन की छोटी बहन से जल्दी से शादी करा दी जाए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मृत दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करा दी गई। छोटी बहन से शादी के बीच घर में बहन का शव पड़ा रहा। निशा को विदा करने के बाद सुबह मृत सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया।

दूल्हे के परिजनों ने बताया कि यह वैवाहिक कार्यक्रम पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न हो रहा था। इस समारोह में बारात स्वागत, बारात भ्रमण, जयमाला, दावत, गोद भराई, मांग भराई सहित कई रस्में हो चुकी थी। सात फेरों से पहले अचनाक दुल्हन की तबियत बिगड़ी और कुछ मिनट में मौत हो गई।  

Tags:    

Similar News