Bulandshahr News: बुलंदशहर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

Bulandshahr News: स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया शातिर बदमाश अरविंद के खिलाफ गाजियाबाद हापुड़ और बुलंदशहर जनपद के अलग-अलग स्थान में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2023-11-09 04:04 GMT

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल (Newstrack)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। आज यानी गुरुवार सुबह तड़के स्याना पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश अरविंद के पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया। स्याना पुलिस ने बदमाश अरविंद को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।  स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि शातिर बदमाश अरविंद के खिलाफ चोरी व लूट के बुलंदशहर हापुड़ और गाजियाबाद जनपद के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज है। 

मुठभेड़ की कहानी पुलिस की जुबानी 

जनपद बुलंदशहर के स्याना के क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ स्याना के थल तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे।  इसी दौरान बाइक से आ रहा युवक पुलिस टीम को देख बाइक दौड़ने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो बाइक सवार ने गाड़ी को तेजी से थल तिराहे के पास चक रोड की तरफ मोड़ने का प्रयास किया गया तभी कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार किया गया।


घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरविन्द पुत्र रनवीर निवासी मौ0 होली चौराहा कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं। जिसको उपचार के लिए सीएचसी स्याना में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व स्प्लेन्डर बाइक बरामद हुई है। स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया शातिर बदमाश अरविंद के खिलाफ गाजियाबाद हापुड़ और बुलंदशहर जनपद के अलग-अलग स्थान में 11 मुकदमे दर्ज हैं।  

Tags:    

Similar News