Hamirpur News: रज्जू महाराज का हृदय गति रुकने से निधन, सपा से सांसद व बसपा से रहे विधायक

Hamirpur News: राठ निवासी राजनारायण बुधौलिया का रविवार तड़के घर में सोते समय हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

Report :  Ravindra Singh
Published By :  Monika
Update: 2021-10-10 14:03 GMT

रज्जू महाराज का निधन (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Hamirpur News: पूर्व सांसद व विधायक राजनारायण बुधौलिया (Rajnarayan Budholiya Ka Nidhan) उर्फ रज्जू महाराज की रविवार को सुबह 4 बजे हृदय गति रुकने से निधन (Died of Heart Failure) हो गया। जिससे दिग्गज नेताओं सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

राठ निवासी राजनारायण बुधौलिया का रविवार तड़के घर में सोते समय हृदय गति रुकने से निधन (Rajnarayan Budholiya Passes Away) हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र सहित दिग्गज नेताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री, सांसद, विधायक सहित क्षेत्र के लोग उनके आवास में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजनारायण बुधौलिया का राजनैतिक सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। वह सपा, बसपा व भाजपा पार्टी में रहे।

राजनीतिक करियर (Rajnarayan Budholiya Political Career)

सपा सरकार (SP Government) में टिकट मिलने पर मौदहा विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। इसमें उन्हें हार मिली। सन 1995 में सपा से हमीरपुर महोबा सीट से लोकसभा चुनाव मैदान में आए। लेकिन हार गए। 1999 में भी अशोक सिंह चंदेल के मुकाबले लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 2004 में राजनारायण बुधौलिया (Rajnarayan Budholiya Ka Nidhan) ने सपा से लोकसभा चुनाव में जीत का ताज पहना। 2009 तक सांसद रहने के बाद उन्होंने बसपा का दामन थामा था। उसके बाद बसपा से 2012 में महोबा सदर विधायक चुने गए।

राजनारायण बुधौलिया के पिता कांग्रेसी थे

राजनारायण बुधौलिया (Rajnarayan Budholiya Ka Nidhan) के पिता स्व. डॉ. गणेशीलाल बुधौलिया कांग्रेसी थे। सन 1988 में उनके पिता राठ नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। 2021 में बुंदेखण्ड के दिग्गज माने जाने वाले राजनारायण बुधौलिया ने भाजपा की सदस्यता लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी। रविवार को उनके निधन की जानकारी मिलते ही मंत्री, सांसद व विधायक सहित क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास में पहुँच कर श्रद्धाजंलि दी। रज्जू महाराज का राजनीतिक करियर भले ही उतार चढ़ाव वाला रहा हो लेकिन जनता के बीच उन्हें लोकप्रियता हासिल थी। वह काफी मिलनसार थे।

Tags:    

Similar News