UP Election 2022: झांसी सदर सीट से सपा प्रत्याशी और मऊरानीपुर से बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

Jhansi News: झांसी की सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा और मऊरानीपुर से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन ने आज अपने प्रस्तावितों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि क्षेत्र में विकास कराएंगें।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-28 12:42 GMT

UP Election

Jhansi News: झांसी की सदर विधानसभा सीट (Jhansi Sadar assembly seat) से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा (SP candidate Sitaram Kushwaha) और मऊरानीपुर (Mauranipur) से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन (BSP candidate Rohit Ratan) ने आज अपने प्रस्तावितों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि क्षेत्र में विकास कराएंगें।

झांसी की सदर विधानसभा (Jhansi Sadar assembly seat) से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा (SP candidate Sitaram Kushwaha) अपने प्रस्तावों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जिले की चारों सीट जीतने जा रही है।


झांसी में सफाई, बिजली और पानी की समस्या को दूर किया जायेगा। दीवारों पर ही झांसी स्वच्छ नजर आ रही है लेकिन गली मोहल्ले में हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। 300 यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी। साथ ही अन्य लाभकारी योजनाओं को दिया जा रहा है। इसी तरह मऊरानीपुर (Mauranipur) से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन (BSP candidate Rohit Ratan) ने अपने प्रस्तावों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। रोहित रतन का कहना है कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा के प्रत्याशी विजयी होगे। इसके लिए बसपा के कार्यकर्ताओं ने तैयारी पहले से ही शुरु कर दी थी।


सपा से टिकट न मिलने पर नाराज युवा नेता वीरु यादव भाजपा में शामिल

Jhansi News: 2022 विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मतदान से पहले झांसी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party In Jhansi) को बड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव (Former SP District President Chhatrapal Singh Yadav) के बेटे और पार्टी के युवा नेता वीरु यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

मालूम हो कि यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) चल रहा है। भाजपा में शामिल होने से पहले वीरु यादव सपा से बबीना विधानसभा सीट (Babina assembly seat) से दावेदारी ठोकते हुए तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। जिस कारण वह सपा से नाराज हो गए और उन्होंने सपा का साथ छोड़ दिया। सपा का साथ छोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। वीरु यादव ने सपा को छोड़कर लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने झांसी की बबीना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा को जीत दिलाने का संकल्प लिया है।


भाजपा से तो नहीं मिला टिकट, मगर अपना दल ने रश्मि आर्या को बनाया प्रत्याशी

झाँसी की मऊरानीपुर विधानसभा (Mauranipur Assembly of Jhansi) से रश्मि आर्या को भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल ने प्रत्याशी बनाया है। बताते चलें कि 2022 विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर भाजपा ने झांसी जिले की तीन विधानसभा से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहले ही कर दी है। जबकि मऊरानीपुर विधानसभा (Mauranipur Assembly of Jhansi) से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं हुआ था। लेकिन इंतजार समाप्त हो गया और अब झाँसी की मऊरानीपुर विधानसभा (Mauranipur Assembly) से रश्मि आर्या को अपना दल ने प्रत्याशी बना दिया है। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने मऊरानीपुर की सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News