BJP कार्यकर्ता को 3 अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

यह मामला मुरादाबाद जिला के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया का हैं। जहां दीपक नाम का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी हालत नाजुक बनी हुई है।

Update: 2017-10-04 10:57 GMT

मुरादाबाद: भले ही योगी सरकार बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए लाख कोशिशें करने में लगी हो, लेकिन यूपी सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। इससे बदमाश बेखौफ घूम रहे है।

यह मामला मुरादाबाद जिला के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया का हैं। जहां दीपक नाम का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या था मामला?

दीपक देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक पीछे बाइक पर 3 बदमाशों ने दीपक को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वर्चस्व की लड़ाई

बताया जा रहा है कि मामला वर्चस्व की लड़ाई का है। दीपक का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। बताया जाता है कि दीपक अपने क्षेत्र का दबंग नेता है। जिसका कई अपराधिक छवि वाले लोगों से झगड़ा रहता है।

बीजेपी कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले की सूचना मिलते ही जिला के आला अधिकारी और बीजेपी के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और दीपक का हालचाल जाना। दीपक पर हमले की वारदात सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

 

Tags:    

Similar News