Chandauli News: ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर फिर मची गहमा-गहमी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को दिया शपथ पत्र

Chandauli News: वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के अरुण जायसवाल ब्लॉक प्रमुख है और उनको हटाने के लिए अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखर हैं। जिसका परिणाम है कि ब्लॉक में आए दिन गहमा गहमी रहती है।

Written By :  Ashvini Mishra
Update: 2024-07-18 07:51 GMT

Chandauli News: चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर फिर गहमा गहमी गुरुवार को देखने को मिली। जिलाधिकारी कार्यालय पर चहनिया ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए पांच बीडीसी सदस्यों ने अधिवक्ता के माध्यम से 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी को सौपा।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच ब्लॉक प्रमुख को लेकर आक्रोश

बता दें कि चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लंबे समय से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसका नतीजा है यह है कि फिर से 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन वाला शपथ पत्र ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी को पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों की टीम ने अधिवक्ता के माध्यम से सौपा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि चहनियां ब्लॉक में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित है। जिसमें से 72 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हैं। ब्लॉक प्रमुख द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है और बिना हम लोगों के अनुमोदन व सिग्नेचर के ही वहां कार्य योजनाएं पास कर दी जाती हैं। ऐसे ब्लॉक प्रमुख को पद से हटाना जरूरी है, जिससे चहनिया विकासखंड का विकास कार्य सुचारू रूप से हो सके।


वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के अरुण जायसवाल ब्लॉक प्रमुख है और उनको हटाने के लिए अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखर हैं। जिसका परिणाम है कि ब्लॉक में आए दिन गहमा गहमी रहती है। सबसे बड़ी बात है कि जहां भाजपा के ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का गमछा पहनकर अपने आप को भाजपाई बताते हुए उनको हटाने के लिए लगे हुए हैं। अब गेंद जिला अधिकारी के पाले में है वह कब तक इस शपथ पत्र का परीक्षण कर क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों के परेड का समय देते हैं। 

Tags:    

Similar News