Chandauli News: पूर्व नौ सैनिकों की रिहाई पीएम के वैश्विक प्रभाव की देन, गांव चलो अभियान में बोले सांसद

Chandauli News: चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत संसदीय क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव में प्रवास किया।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-02-13 08:48 GMT

गांव चलो अभियान में चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत संसदीय क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव में प्रवास किया। प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जहां योजना के लाभार्थियों से लाभ की हकीकत परखी। वहीं बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों से चुनाव की तैयारी का भी जायजा लिया।

उन्होंने मीडिया वार्ता में नौसेना के अधिकारियों की सुरक्षित रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने कहा कि मोदी के वैश्विक कूटनीति का प्रभाव है पूर्व नौ सैनिकों की सुरक्षित रिहाई। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि मोदी के वैश्विक प्रभाव को देखें, अच्छे कार्यों का भी आलोचना करें, लेकिन अच्छे कार्य की तारीफ भी करें। उन्होंने कहा कि जहां गल्फ कंट्री में कानून शख्त है, वहीं भारत ने अपने प्रभाव से फांसी की सजा होने के बाद भी पूर्व नौ सैनिकों को बरी कराया।

बिहार में नीतीश के विश्वास मत हासिल करने के बाद विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप पर केंद्रीय मंत्री ने बोलते हुए कहा कि बिहार और देश के विकास के लिए राजग गठबंधन की फिर से वहाँ सरकार बनी है और पीएम मोदी की अगुवाई में राजग गठबंधन बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा। वहीं राहुल गांधी के यात्रा को समय से पहले समाप्त होने पर केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को जमीनी मुद्दों की समझ नहीं है। किसानों के मुद्दे पर सरकार से बात नहीं बन पाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर सरकार लगातार बात कर रही है। किसानों का हित सरकार की सदैव प्राथमिकता में है।

लोगों की सुनी समस्याएं

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने टांडा खुर्द गांव में रात को ही पहुंचकर सुबह से ही लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं गांव में योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से भी वार्तालाप किया तथा चुनाव की तैयारी को लेकर सबसे खराब बूथों को चिन्हित करते हुए वहां के बूथ प्रमुख एवं पन्ना प्रमुखों से कैसे जनता से जुड़ाव हो और अपना बूथ सबसे मजबूत हो इसके लिए चर्चा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडे, ब्लॉक प्रमुख चहनिया अरुण जायसवाल, मंडल अध्यक्ष संकठा राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News