Chandauli News : एसएचओ ने फोन नहीं उठाया तो थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए सपा विधायक, लगाया ये बड़ा आरोप

Chandauli News : चंदौली जनपद सकलडीहा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली में पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर घंटों धरना दिया।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-07-26 16:58 GMT

Chandauli News : चंदौली जनपद सकलडीहा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली में पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर घंटों धरना दिया और सरकार की कार्यशाली पर भी जमकर हमला किया, जिससे तनाव का माहौल है।

समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधानसभा की सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली में घंटों धरना देते हुए सरकार के कार्यशैली पर उंगली उठाकर पीड़ितों के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाया। विधायक ने आरोप लगाया कि थाना अध्यक्षों की मनमानी से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है।

पुलिस की कार्यशैली का उठाए सवाल

उन्होंने सकलडीहा थाना अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि दोपहर से रात तक फोन करता रहा थाना अध्यक्ष ने मेरा फोन रिसीव नहीं किया, यह जनप्रतिनिधियो के साथ दुर्व्यवहार है। इसको सदन में उठाया जाएगा। सपा विधायक ने सरकार की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह से अराजकता है, जिसका परिणाम है कि थाना से लेकर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी तानाशाह हो गए हैं और पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुगलसराय धानापुर सहित कई थाना का जिक्र करते हुए थाना अध्यक्षों पर मनमानी करने वह एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।


इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थाने में पहुचकर सपा विधायक के धरने का समर्थन किया। पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही, तब जाकर लगभग तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर सहित दर्जनों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता उपस्थित है।

Tags:    

Similar News