Chandra Grahan 2022 in Ayodhya: मंदिरों के पटों को किया गया बंद, ग्रहण का सूतक काल शुरू

Chandra Grahan 2022 in Ayodhya: राम नगरी में सुबह 8:10 पर मंदिरों का पट बंद हुआ, राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी कनक भवन नागेश्वरनाथ मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को बन्द किया गया।

Report :  NathBux Singh
Update: 2022-11-08 07:12 GMT

अयोध्या: मंदिरों के पटों को किया गया बंद चन्द्र ग्रहण का सूतक काल शुरू

Chandra Grahan 2022 in Ayodhya: राम नगरी में सुबह 8:10 पर मंदिरों का पट बंद हुआ, राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) कनक भवन (Kanak Bhavan) नागेश्वरनाथ मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को किया गया बन्द। शाम 5:10 पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। शाम 5:10 पर लग रहा है चंद्र ग्रहण। चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले लगा सूतक। शाम 6:19 के बाद खत्म होगा ग्रहण। ग्रहण स्नान करने के पश्चात मंदिरों की होगी धुलाई। मंदिरों में की जाएगी आरतियां लगाया जाएगा भगवान को भोग और पुनः खुलेगा श्रद्धालुओं के लिए भगवान के मंदिरों का पट। लाखों की संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं स्नान।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्तिक पूर्णिमा मेले में, देर रात से ही सरयू स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मंगलवार को भोर में अयोध्या स्थित नयाघाट पर भारी संख्या श्रद्धालु सरयू स्नान के लिए जुट गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं मंगलवार शाम से लग रहे चंद्रग्रहण को लेकर सूतक लगने से पहले भारी संख्या में नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमंत लला के दरबार में दर्शन पूजन किया।

मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं

भोर से लेकर आठ बजे तक यह भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूतक अवधि शुरू होते ही हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मठ – मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। हनुमानगढ़ी पर बैरिकेडिंग लगा कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि दोपहर 3 बजकर 37 मिनट तक पूर्णिमा स्नान होगा।


डीएम नितिश कुमार और एसएसपी प्रशांत वर्मा मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सायं 5:10 मिनट पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जो करीब छह बज कर दस मिनट पर समाप्त होगा। जिसके चलते मंगलवार सुबह 8:10 बजे से सूतक लग गया है।

अयोध्या में मठ – मंदिरों में दर्शन पूजन नहीं होगा

करीब नौ घंटे सूतक अवधि के कारण अयोध्या में मठ – मंदिरों में दर्शन पूजन नहीं होगा। ग्रहण के मोक्ष के बाद ये मंदिर शाम 7 बजे ही खुलेंगे। सूतक काल से लेकर ग्रहण के मोक्ष तक मंदिर पूरी तरह बंद रहते हैं। इसके बाद मंदिर की धुलाई और भगवान के आरती, पूजन और भोग के बाद ही मंदिर के पट खुलते हैं।

Tags:    

Similar News