Sonbhadra News: चौधरी चरण सिंह की जयंती की तैयारियां पूरी, 32 किसान किए जाएंगे पुरस्कृत

Sonbhadra News: जिले में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाए जाने वाले किसान सम्मान दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया जाएगा।

Update: 2022-12-22 14:02 GMT

सोनभद्र में चौधरी चरण सिंह की जयंती की तैयारियां पूरी, 32 किसान किए जाएंगे पुरस्कृत: Photo- Social Media

Sonbhadra News: जिले में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाए जाने वाले किसान सम्मान दिवस (Kisan Samman Divas) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कृषि उत्पादकता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 32 किसान पुरस्कृत किए जाएंगे।

इसमें 16 किसानों का प्रथम और 16 का द्वितीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार के सात हजार और द्वितीय पुरकार के रूप में पांच हजार, कुल 1.92 लाख की धनराशि पुरस्कार के रूप में वितरित की जाएगी।

इन-इन किसानों को दिया जाएगा पुरस्कार

धान के लिए लालबिहारी को प्रथम, किरण देवी को द्वितीय, मक्का के लिए नेत्रमणि को प्रथम, प्रभा देवी को द्वितीय, गेहू के लिए गौरीशंकर सिंह को प्रथम, लक्षिमन को द्वितीय, चना के लिए विद्यापति को प्रथम, संतोष कुमार को द्वितीय, टमाटर के लिए मृत्युंजय सिंह को प्रथम, सुरेंद्र सिंह को द्वितीय, ड्रैगन फ्रूट के लिए भोला सिंह को प्रथम, सीता देवी को द्वितीय, मिर्च के लिए रामाज्ञा को प्रथम, मुनिराज को द्वितीय, रेशम कोया उत्पादन के लिए सुरेश और जैनुलद्दीन को प्रथम, बलवीर और वीरशाह को द्वितीय, मछली उत्पादन के लिए अच्छेलाल और दमयंती को प्रथम, जउंत्री देवी और साधना देवी को द्वितीय, गौपालन के लिए सुनील को प्रथम, रामबदन को द्वितीय, बकरी पालन के लिए मुनेश्वर को प्रथम, प्रभुनारायण को द्वितीय, मुर्गी पालन के लिए अनिल कुमार को प्रथम और सुनील कुमार को द्वितीय, सुअर पालन के लिए सियाराम को प्रथम, कमला देवी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी तरह हार्टिकल्चर में बेहतर के लिए सुरेश को प्रथम, विद्यासागर को द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा।

कृषि स्टाल लगा नवीनतम तकनीक की दी जाएगी जानकारी

उप कृषि निदेशक दिनेश गुप्ता ने बताया कि चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मक्का विकास कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। वहीं सम-सामयिक फसलों से जुडे़ स्टाल लगाकर यहां आने वाले किसानों को, कृषि की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News