सीएम योगी हुए सख्त: औरैया हादसे में दो को किया सस्पेंड, IG-ADG ने मांगी मांफी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए तथा इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

Update: 2020-05-16 09:17 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए तथा इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

थानाध्यक्षों को तत्काल निलम्बित कर दिया जाए

उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए यह आदेश दिए हैं कि बाॅर्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलम्बित कर दिया जाए। साथ-साथ उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी जाए।

ये भी देखें: ऐसा होगा सफर: फिर से पटरी पर सरपट दौड़ेगी मेट्रो, आ गए आदेश

ट्रक मालिकों पर आईपीसी की धाराओं में अभियोग दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के एसएसपी व एडीशनल एसपी तथा जनपद आगरा के एसएसपी व एडीशनल एसपी का तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ-साथ एडीजी आगरा जोन व आईजी आगरा जोन का भी इस प्रकरण में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने दोनों ट्रक मालिकों पर आईपीसी की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने तथा दोनों ट्रक को जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी देखें: यहां आया बड़ा संकट: भारी संख्या में नर्सों ने दिया छोड़ा काम, विभाग में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बाॅर्डर क्षेत्रों पर पुनः बल दिया गया है कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चले। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने बाॅर्डर क्षेत्र के प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बस रखने का आदेश पहले ही दे रखा है। साथ ही, प्रवासी श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने के पुनः निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News