चिन्मयानंद केस: आरोप लगाने वाली छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। लड़की पर चिन्मयानंद से केस के बदले पैसों की मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी करने के बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

Update: 2023-06-05 16:29 GMT

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। लड़की पर चिन्मयानंद से केस के बदले पैसों की मांगने का आरोप है।

आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा को 7 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसआईटी ने बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उगाही के मामले में गिरफ्तार लड़की ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। एसआईटी ने मंगलवार को शिकायत करने वाली लड़की से कुछ घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले में एसआईटी पहले ही चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले एसआईटी ने पीड़िता लड़की के दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें...PM मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड, जानें किसे और क्यों मिलता है ये पुरस्कार

कोर्ट ने एसआईटी को उनकी 95 घंटे की रिमांड की इजाजत दी थी। पुलिस ने दोस्तों के अलावा चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की के खिलाफ भी उगाही का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही लड़की की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी।

उगाही से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद लड़की और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें...ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘फादर ऑफ इंडिया’, कांग्रेस को लगी मिर्ची, कही ये बात

जमानत पर 26 सितंबर को होगी सुनवाई

लड़की की अग्रिम जमानत पर 26 सितंबर यानी कल सुनवाई होनी है। इससे पहले ही एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने 26 सितंबर को एसआईटी से तथ्य पेश करने को कहा था। लड़की की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी।

यह भी पढ़ें...PM मोदी, शाह और डोभाल पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा है जैश, अलर्ट जारी

कोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इस केस में एसआईटी को एक लापता मोबाइल फोन बरामद करना है। इसी बात को आधार बनाकर एसआईटी ने शिकायतकर्ता लड़की के दो दोस्तों विक्रम और सचिन को मंगलवार को रिमांड पर लिया था। इन दोनों को रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोप लगाने वाली लड़ी का नाम भी शामिल है।

Tags:    

Similar News