UP: अब यूपी के संभल में दो गुटों में हिंसक झड़प, ईद की नमाज के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां

Sambhal Eid Violence: संभल में एक ही समुदाय के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई है।संभल में हुए हिंसक झड़प में अब तक तीन लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। ईद की नमाज के बाद झड़प हुई।

Written By :  aman
Update: 2022-05-03 08:35 GMT

 प्रतीकात्मक चित्र 

Sambhal Eid Violence: राजस्थान के जोधपुर में हिंसक झड़प के बाद अब उत्तर प्रदेश के संभल जिले से भी झड़प की ख़बरें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, यहां एक ही समुदाय के दो गुटों में भिड़ंत की ख़बरें आ रही हैं। बताया जा रहा है इस दौरान जमकर फायरिंग भी हुई है। संभल में हुए हिंसक झड़प में अब तक तीन लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। आज ईद की नमाज के बाद ये झड़प हुई। 

पुलिस के अनुसार, इन दोनों गुटों में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसने धीरे-धीरे झड़प का रूप ले लिए। मामला इतना गंभीर होता चला गया कि दोनों गुटों में फायरिंग जमकर हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किए। पथराव में तीन लोग जख्मी हो गए। इस बारे में संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि यह हिंसा सदिरनपुर के असमोली गांव में हुई है।  

झड़प में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इस वक़्त स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि संभल से पहले राजस्थान के जोधपुर में ईद की पूर्व संध्या पर हिंसा भड़की थी। हिंसा मंगलवार को और उग्र हो गई। जिसके बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की है। जोधपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रह-रह कर झड़पों की ख़बरें आ रही हैं।

Tags:    

Similar News