Yogi Cabinet Meeting: सीएम योगी की कैबिनेट बैठक हुई संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Yogi Cabinet Meeting: लखनऊ के एनेक्सी भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई। बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-19 04:48 GMT

कैबिनेट बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

Yogi Cabinet Meeting Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज मंगलवार को लखनऊ स्थित एनेक्सी भवन में कैबिनेट का एक अहम बैठक किया। इस बैठक में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने महिलाओं और किसानों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाया है। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस (Purvanchal Express) वे पर टोल की दरों को भी लेकर इस कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया है।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मीटिंग के खत्म होते ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आज के कैबिनेट मीटिंग में करीब एक दर्जन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

1. लैब टेक्नीशियन के पद नियमावली में 25% प्रमोशन से भरे जाएंगे, 75% सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

2. आगरा,मथुरा और प्रयागराज में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

3. लखनऊ में एनडीएमसी दिल्ली की शाखा स्थापित की जाएगी।

4. पर्यटन विभाग के 4 बड़े प्रस्ताव पास हुए।

5. लखनऊ में रमाबाई स्थल के पास नया हेलीपैड बनेगा।

6. 10 करोड़ तक का कार्य राज्य पर्यटन विभाग करेगा।

7. गोपन विभाग में ACS पद स्थापना को अनुमोदन किया।

8. इंसास राइफल खरीद को कैबिनेट से मंजूरी मिली।

9. लखनऊ में रमाबाई स्थल पर हेलीपोर्ट स्थल बनेगा।

10. पुखराया-बिंदकी राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।

11. 42 किमी रोड 1136.45 करोड़ की लागत से बनेगी।

12. केजीएमयू में पुराने अधीक्षक आवास और सर्वेंट क्वाटर के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव पास।

13. होमगार्ड्स अनुभाग में 153 पिस्टल खरीद का प्रस्ताव पास।

14. अलकनंदा और भागीरथी में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास।

एक ही कार से पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लखनऊ में आज एनेक्सी भवन में अपने सरकार की एक अहम कैबिनेट बैठक किया। बता दें इस बैठक के शुरू होने से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) योगी आदित्यनाथ के कार से एक साथ पहुंचे। शायद यह पहला मामला रहा होगा जब एक ही कार से सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या एक साथ कहीं गए हो। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सीएम योगी के साथ उन्हीं के कार्य में साथ आना उन सभी तथाकथित बातों पर विराम लगा देती है जिसमें कहा जाता है कि सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य के बीच हमेशा मनमुटाव रहता है।

Tags:    

Similar News