CM Yogi Adityanath Program: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, जानने के लिए पढ़ें यहां

CM Yogi Adityanath Program: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) का तीन दिसंबर (3 December) का कार्यक्रम।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-02 18:30 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: फोटो- न्यूजट्रैक 

CM Yogi Adityanath Program: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) का तीन दिसंबर (3 December) का कार्यक्रम। तीन दिसंबर को क्या रहेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर (Prime Minister Gati Shakti Master Plan) कार्यक्रम की जोनल कांफ्रेंस नार्थ की बैठक लखनऊ में। योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि। क्या है गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान। विश्व दिव्यांग दिवस पर डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय, लखनऊ में पुरस्कार वितरण व उपकरण का वितरण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। इसके बाद गोरखपुर में लखीमपुर-खीरी, इटावा, बहराइच जनपदों के एफ.एम रिले केंद्र का लोकार्पण करेंगे योगी आदित्यनाथ।

जानिये मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम यहां-

मुख्यमंत्री कार्यक्रम- लखनऊ/गोरखपुर 3 दिसंबर

पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर ((Prime Minister Gati Shakti Master Plan) ) कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश, भारत सरकार एवं अन्य प्रदेशों के संबंधित विभागों के साथ आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस (नार्थ) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुख्य अतिथि के रूप मे सहभागिता रहेगी। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे, मर्करी हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में होगा।

पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान ((Prime Minister Gati Shakti Master Plan) ) पूरी तरह से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिस पर एकसाथ 16 मंत्रालय जोड़े गए हैं। रेल और सड़क परिवहन मंत्रालय इसमें सबसे अहम है। सभी तरह के प्रोजेक्ट की प्लानिंग से लेकर उसे लागू करने तक के बारे में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिल सकती है। इसे अलग अलग इकोनामिक जोन में लागू किया जा रहा है।

3 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस

हम आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 1983 से 1992 को विकलांगों के लिए संयुक्त राष्ट्र के दशक की घोषणा की थी ताकि वो सरकार और संगठनों को विश्व कार्यक्रम में अनुशंसित गतिविधियों को लागू करने के लिए एक लक्ष्य प्रदान कर सकें। इसके बाद 1992 से 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण व दिव्यांगजन को उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अनिल राजभर मंत्री, 11 बजे, अटल ऑडिटोरियम, डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय, लखनऊ में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री का गोरखपुर का कार्यक्रम

गोरखपुर (Gorakhpur) के राप्ती नगर स्थित दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर (Doordarshan Kendra Gorakhpur) के प्रांगण में अर्थ स्टेशन के लोकार्पण की तैयारियां चल रही हैं। 3 दिसंबर को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारत सरकार के सूचना और प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इसका लोकार्पण करेंगे। यह गोरखपुर को बहुत बड़ी सौगात है। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan Shukla) भी उपस्थित रहेंगे।

गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख डॉ बृजेंद्र नारायण (Dr. Brijendra Narayan, Program Head of Gorakhpur Doordarshan Kendra) ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अर्थ स्टेशन का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही एफएम रिले केंद्र इटावा, गदानिया लखीमपुर खीरी और नानपारा बहराइच का लोकार्पण भी होगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News