Firozabad news: सीएम योगी ने फिरोजाबाद को दी 270 करोड़ की सौगात, बोले आलू किसानों का है सरकार को ध्यान

Firozabad news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद को 270 करोड़ की सौगात दी है। सीएम योगी ने यहां तिलक इण्टर कालेज में सभा की तथा तमाम योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Report :  Brajesh Rathore
Update:2022-11-25 17:50 IST

फिरोजाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ

Firozabad news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद को 270 करोड़ की सौगात दी है। सीएम योगी ने यहां तिलक इण्टर कालेज में सभा की तथा तमाम योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के आलू किसानों और व्यापारियों को राजनीतिक लोगों ने भुला लिया था, फिरोजाबाद का समय के साथ विकास नहीं हुआ था। आज फिरोजाबाद में कई करोड़ का कांच उद्योग खड़ा हो गया है। पिछले निकाय चुनाव में बीजेपी का झंडा लहराया था परिवर्तन आप लोगों के सामने है। फिरोजाबाद के लोगों का भविष्य उज्जवल है। सरकार हर जगह सीसीटीवी निगरानी पर जोर दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं जनसभा कार्यक्रम का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। इस दौरान 270 करोड़ की 248 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों द्वारा बटन दबाकर किया गया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रसर हो रहा है। आज भारत का दुनिया में अलग ही पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष देश की आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है, जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराया गया, 135 करोड़ की आबादी के देश ने तिरंगा फहराया है।

अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: योगी

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद आज एक नई पहचान बना रहा है यहां के लोगों ने ग्लास उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं जिन्होंने इसको कांच का केंद्र बनाया था उनको भी वह नमन करते हैं। इसके अलावा यहां का आलू किसान हो या हस्तशिल्प हो, हर किसी को प्रदेश सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन देने का काम यहां की जनता ने किया था। उनको विश्वास है कि फिर से यहां पर ट्रिपल इंजन की सरकार देने का काम यहां के लोगों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि कोई चंड मुंड ने कुछ भी गलत करने का काम किया या कोई घटना करने का प्रयास किया, तो उसे अगले चौराहे पर चिन्हित कर ढेर होने से कोई नहीं रोक सकता। गुंडागर्दी अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज हर घर तक शुद्ध जल देने के लिए हर घर नल योजना का काम दोनों सरकार द्वारा किया जा रहा है। हर गरीब को मकान दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि फ्री में वैक्सीन, राशन, आवास आदि मिल जाए तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। जिसे प्रदेश व केंद्र सरकार ने देने का काम किया है। सबका साथ सबका विश्वास के तहत प्रदेश की केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। भाजपा के शासन में चेहरा देखकर कोई काम नहीं होता है।

फिरोजाबाद की हर समस्या का समाधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले 75 जिलों में से 12 जनपदों में ही मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन जब से उनकी सरकार आई तब से अब प्रदेश में 75 में से 59 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन गए । वहीं अन्य 15 में से 10 जिलों में मेडिकल कालेज मनाये जा रहे हैं। वहीं अब जल्द ही सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज होंगे। इसके अलावा हर ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण सचिवालय भी बनाया गया है जिससे रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के उद्यमियों से भी अनुरोध है कि वह लोग आगे आए तथा उद्यम लगाने में सहयोग करें, उन्हें सरकार पूरी सुरक्षा व सुविधाएं देगी। फिरोजाबाद से जुड़ी हर समस्या का समाधान करके एक नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश की सरकार पूरी तरह से तत्पर है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। 2014 से पहले की स्थिति और अब की स्थिति में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व सशक्त, दूरदर्शी होता है तो परिवर्तन आना स्वाभाविक है। यह सब अब दिख रहा है आज भारत का मान स्वाभिमान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी जहां भी जाते हैं वहां मोदी मोदी के नारों से उनका स्वागत होता है। पीएम मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की सरकार काफी विकास कार्य करा रही है। आज औद्योगिक विकास का काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश में हर जिले में वन डिस्ट्रिट - वन प्रोडक्ट का काम हुआ है।

248 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण 

इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 248 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वही विभिन्न लाभार्थियों को लाभांश भी दिए गए, जिसमें ओमवती, अर्चना, बीना के अलावा रजत गुप्ता, अनीस अली आदि को मंच पर बुलाकर उनको चेक, घरों की चाबी आदि प्रदान की गई। वहीं राष्ट्रीय शहरी आजीविका के तहत 10000 रुपए के चेक भी लाभार्थियों को प्रदान किए गए। वहीं भावना बघेल, राजनंदनी, संगीता, शिल्पी को मंच पर बुलाकर उनको स्मार्टफोन भी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर गोपाल अंजान, सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, सांसद चंद्रसेन जादौन, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, ब्रज क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, सीए अवधेश पाठक, महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार, वृंदावन लाल गुप्ता, विष्णु सक्सेना, शिकोहाबाद भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ब्रज क्षेत्र लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजीव गुप्ता, जसराना चैयरमैन अवनीश गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे , राजेश मिश्रा, दीपक चौधरी, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन शासन से आई अर्चिता सिंह ने किया।

Tags:    

Similar News