CM Yogi News Today: आज कहां-कहां सीएम योगी का कार्यक्रम, जानिए मिनट-टू-मिनट अपडेट

CM Yogi News Today: यहां जानें सीएम योगी के पल-पल के प्रोग्राम के बारे में। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिनट टू मिनट के प्रोग्राम के बारे में जानने के लिए Newstrack के साथ जुड़ें।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-12-02 05:30 GMT

CM Yogi News Today: आज कहां-कहां सीएम योगी का दौरा, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अपडेट (social media)

CM Yogi News Today: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा के विजय अभियान को धार देने में जुटे हैं वहीं जनता के हित के लिए भी किसी चूक को वह बर्दाश्त नहीं करना चाहते। आज सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनका व्यस्त कार्यक्रम है जिसमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। वहीं भागदौड़ के बीच कहीं छात्रों की स्कॉलरशिप का मामला पीछे न छूट जाए इसे लेकर वह सजग हैं और पहली वरीयता स्कॉलरशिप वितरण को देते हुए अब से कुछ ही देर में स्कॉलरशिप छात्रों के खाते में ट्रांसफर करने जा रहे हैं। जिसके बाद वह सहारनपुर रवाना हो जाएंगे। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

लखनऊ में CM योगी (Lucknow Me CM Yogi)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) आज राज्य के 12.17 लाख छात्रों के खातों में ऑनलाइन छात्रवृत्ति (Online Scholarship) ट्रांसफर कर रहे हैं। यह कार्यकर्म आज 5 कालीदास मार्ग पर ऑनलाइन होगा। मुख्यमंत्री योगी 458.66 करोड़ रुपये की राशि स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र और छात्राओं के अकाउंट में ट्रांसफर कर रहे हैं। योगी सरकार आज पहले चरण की छात्रवृत्ति को अकाउंट में ट्रांसफर करेगी और दूसरे चरण में शेष छात्रों को दिसंबर के अंत में स्कॉलरशिप दी जाएगी। योगी सरकार हर साल 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्रों को दसवीं के बाद की छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति और दसवीं पूर्व स्कॉलरशिप योजना का लाभ दे रही है।

सहारनपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

नीना जैन

सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रोग्राम

● 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर का शिलान्यास कार्यक्रम

● द्वारा अमित शाह, गृह एवं सहकारिता मंत्री,भारत सरकार,व योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

  • कार्यक्रम में- डॉ दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण-सूर्यप्रताप शाही,सुरेश खन्ना,डॉ धर्म सिंह सैनी, नीलिमा कटियार, सांसदगण- प्रदीप चौधरी (कैराना) व अन्य विधायकगण

गृहमंत्री अमित शाह का सहारानपुर में प्रोग्राम

  • दोपहर 12 बजे- सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से प्रस्थान
  • 12.50 बजे- आगमन,हेलीपैड, सहारनपुर
  • 1.00 बजे- आगमन, मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय निर्माण स्थल,तहसील सदर, सहारनपुर
  • 1 बजे से 2.48 बजे तक- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय शिलान्यास/जनसभा कार्यक्रम
  • 2.30 बजे- प्रस्थान हेलीपैड सहारनपुर
  • 3.25 बजे- आगमन सफदरजंग एयरपोर्ट, दिल्ली

सीएम योगी का सहारनपुर प्रोग्राम

  • 10.55 बजे- प्रस्थान, अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ
  • 11.55 बजे- आगमन, सरसावां एयरपोर्ट, सहारनपुर
  • 12.10 बजे- आगमन, हेलीपैड, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • 12.10 से 12.55 बजे तक- आरक्षित, गृहमंत्री का स्वागत व आगमन
  • 1.00 बजे से 2.28 बजे तक-कार्यक्रम स्थल -मां शाकंभरी विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम
  • 2.30 बजे- गृहमंत्री की विदाई, हेलीपैड शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय
  • 2.40 बजे- प्रस्थान, हेलीपैड विश्वविद्यालय क्षेत्र
  • 2.50 बजे-आगमन, सरसावां एयरपोर्ट, सहारनपुर
  • 3.55 बजे- आगमन, अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ
Tags:    

Similar News