कम्युनिटी किचन देगा राहत: अब हर भूखे का भरेगा पेट, जान लें इसके बारे में

इटावा जिला प्रशासन ने शहर व जनपद के गरीब व असहाय लोगो के लिए कम्युनिटी किचिन खोला है। किचिन में बने खाने को शहर के गरीबो में अधिकारियों ने वितरित किया।

Update: 2020-03-27 09:30 GMT
कम्युनिटी किचन देगा राहत: अब हर भूखे का भरेगा पेट, जान लें इसके बारे में

उवैश चौधरी

इटावा। इटावा जिला प्रशासन ने शहर व जनपद के गरीब व असहाय लोगो के लिए कम्युनिटी किचिन खोला है। किचिन में बने खाने को शहर के गरीबो में अधिकारियों ने वितरित किया। स्थानीय डीएम ने कहा कि जबतक रहेगा लॉक डाउन, तब तक प्रशासन गरीबो के लिए दोनों टाइम खाना मुहैया करायेगा। इस नेक काम मे प्रशासन के साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी मदद कर रही है। इस दौरान कई लोग ऐसे नज़र आये, जिन्हें आज दो दिन बाद खाना नसीब हुआ।

ये भी पढ़ें... कांपा अमेरिका: 80,000 मौतों को कैसे रोकेगा, थम नहीं रहा सिलसिला

लंच पैकेटों का वितरण

इटावा कम्युनिटी किचन के माध्यम से इटावा शहर में आज से गरीब बेसहारा रिक्शा चालकों अन्य जनपदों के मजदूरी करने वालों व NH 2 हाइवे पर अन्य जनपदों से पैदल चलकर अन्य जनपदों को जाने वाले राहगीरों के लिए जिला प्रसाशन ने लंच पैकेट का वितरण प्रारम्भ किया।

जिलाधिकारी जे बी सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ सिंह ने किचन में बनवाये जा रहे खाने की गुणवत्ता को जाँचने के बाद लंच पैकेटों का वितरण करवाया।

इटावा के कुछ समाजसेवी व्यावसायिक व्यक्तियों द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए की सहायता कर गरीबों को खाना पहुंचाने के लिए मदद की। डीएम जे बी सिंह इटावा की जनता की सराहना करते हुए उनको बधाई दी।

ये भी पढ़ें... बहुत खतरनाक ये 2 चीज: तुरंत बना लें दूरी, अगर बचना है कोरोना से

इसके साथ ही एडीएम सदर, ईओ नगरपालिका, पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, सदर तहसीलदार, सहित कई कर्मचारियों ने शहर में अलग अलग जगह जाकर लांच पैकेटों का वितरण किया।

यही नही जब प्रशासन की टीम खाना लेकर स्टेशन पहुँची तो स्टेशन पर सन्नाटा पसरा था, इस बीच स्टेशन पर बंदरो को देख नगरपालिका की टीम को तरस आ जाता है और बंदरो को भी खाना खिलाया जाता है।

 

 

Tags:    

Similar News