कांग्रेस ने CM योगी को घेरा, बोली- गुंडे, माफियाओं को संरक्षण दे रही सरकार

भाजपा की शह और संरक्षण में गुंडे माफियाओं के फलने फूलने के तमाम साक्ष्य सामने आने पर करारा हमला बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू...

Update: 2020-07-06 14:34 GMT

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: भाजपा की शह और संरक्षण में गुंडे माफियाओं के फलने फूलने के तमाम साक्ष्य सामने आने पर करारा हमला बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आएगा कि किस तरह से भाजपा नेता और विधायक माफियाओं से सांठगांठ कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं और पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है।

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पत्रकार ने एम्स की चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान, मचा हड़कंप

विकास दुबे ने स्थापित किया था आतंक का साम्राज्य

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि विकास दुबे को कुछ समय पहले एसटीएफ ने राजधानी में गिरफ्तार किया था और उस समय के उसके बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा के दो विधायकों से उसके गहरे संबंध रहे हैं। यह सब सार्वजनिक हो चुका है कि किस तरह से भाजपा नेताओं और विधायकों की शह पर विकास दुबे ने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। इससे कांग्रेस का यह आरोप सही साबित होता है कि गुंडे माफियाओं की असली संरक्षक भाजपा ही है।

ये भी पढ़ें: दो गज की दूरी बहुत जरुरी: DM ने बताया डिस्टेंसिंग का महत्व, दिए ये निर्देश

अपराधी को संरक्षण दे रही सरकार

लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का पहले दिन से मानना है कि भाजपा की मदद के बगैर विकास दुबे जैसे अपराधी खुले आम नहीं घूम सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को यह जानना चाहिए कि कैसे सत्ताधारी दल के नेताओं व विधायकों की मदद से विकास दुबे जैसे हिस्ट्रीशीटर अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा।

उन्होंने कहा कि समूचा प्रदेश भाजपा के जंगल राज की गिरफ्त में है जहां उसके गुंडों को खुलेआम पुलिसकर्मियों की हत्या की छूट मिली हुई है। आम आदमी को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की वाजिब वजह है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हर हाल में लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने उठाई इस जिले के लिए आवाज, कहा-जनता के साथ हो रहा अन्याय

बता दें कि कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हो चुके विकास दुबे के कुछ पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक है साल 2017 का एसटीएफ जांच का वीडियो, जिसके सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। इस वीडियो में विकास दुबे ने दो भाजपा विधायकों भगवती प्रसाद सागर और अभिजीत सिंह सांगा के नाम भी लिए हैं।

ये भी पढ़ें: योगी का ताबड़तोड़ एक्शन: अब शोहदों की खैर नहीं, 15,000 पाॅवर एजेण्ट बनाये गये

Tags:    

Similar News