सीएम योगी के लिए कांग्रेस नेताओं ने किया यज्ञ, की ये प्रार्थना

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुति समर्पित कर भगवान से सीएम योगी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया।

Update: 2020-05-30 17:43 GMT

बलरामपुर। कोरोना काल में जहां एक तरफ आम आदमी बेहाल है और प्रवासी मजदूर सैकड़ों किलोमीटर चलकर अपने घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में राजनीति भी अपने चरम पर है। कांग्रेस द्वारा यूपी सरकार को उपलब्ध कराई गई 500 बसों का इस्तेमाल न करने व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए यूथ कांग्रेस के मध्यजोन प्रदेश अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ सीएम योगी के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

यूथ कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश अध्यक्ष ने किया यज्ञ

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुति समर्पित कर भगवान से सीएम योगी की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। यज्ञ में डॉ0 पकंज गुप्ता (पीसीसी सदस्य कांग्रेस), वैष्णवी शिकरवार (यूथ जिला उपाध्यक्ष) सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ेंःइस जिले में मचा हाहाकार: एक दिन में मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, उड़े प्रशासन के होश

क्या बोले दीपांकर सिंह

यूथ कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि सबको इस दौर में मिलकर काम करना है। बावजूद इसके यूपी सरकार इस काल में भी राजनीति कर रही है।

हमारी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 500 बसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई गई थी लेकिन उसे चलने भी नहीं दिया गया। साथ ही गरीबों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए सीएम योगी की सद्बुद्धि के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है कि इस आपतकाल में योगी द्वेषपूर्ण राजनीति ना करें।

ये भी पढ़ेंःकोरोना संकट के बीच बुन्देलखंड में आई बड़ी आफत, लोगों को भारी नुकसान

लॉक डाउन में लगातार लोगो की मदद कर रहे है दीपांकर सिंह

लॉक डाउन की शुरुआत जब से हुई है तब से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार 29 जिलों में दीपांकर सिंह द्वारा गरीब और निर्धन लोगों को मास्क वितरण कराया जा रहा है।

जिसके लिए बलरामपुर जिले में गरीब कामगारों (दर्जी) को चुनकर उन्हें 25000 मास्क बनाने का ऑर्डर दिया गया है। जो लगातार मास्क बनाकर उसे यूथ कांग्रेस टीम को सौंप रहे और टीम के सदस्य जिले के गांव गांव में घूमकर निर्धन और गरीब लोगों को जो हो मास्क खरीदने में असमर्थ हैं उन्हें मास्क का वितरण कर रहे हैं ताकि वह भी कोरोना के संक्रमण से बच सकें।

रिपोर्टर -सुशील मिश्रा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News