Priyanka Gandhi Azamgarh: आजमगढ़ में प्रियंका ने योगी-मोदी पर किया हमला

Priyanka Gandhi Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों तथा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-03-02 18:03 GMT

प्रियंका गांधी (तस्वीर : न्यूज़ट्रैक)

Priyanka Gandhi Azamgarh: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को रानी की सराय स्थित शंकरपुर चेक पोस्ट के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर बरसी। प्रियंका ने कहा, योग-मोदी बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह हैं। जनता समस्याओं से कराह रही लेकिन इन्हें कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा महंगाई किसी जाति धर्म को पूछ कर नहीं आती फिर यह नेता जाति धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। छुट्टा जानवर जब किसी का खेत चर गये तो पूछा क्या कि किस जाति का खेत है। हिन्दू का है या मुसलमान का अगर विकास होगा तो किसी एक जाति धर्म का नहीं होगा सबका होगा। सच्चाई तो यह है कि सभी पार्टियां एक ही बिसात पर लड़ रही हैं। जनता भोली भाली है चुनाव के समय इनसे जाति धर्म की बात करो, सत्ता में आ जाओगे इनसे विकास की बात करने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता पब्लिक की होती है नेता इसे उधार में लेता है।

प्रियंका का सपा बसपा और भाजपा पर हमला

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा, बहुजन समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी, भाजपा सरकार 5 साल तक क्या किया? मोदी तो मंच पर खड़े होकर इतना तक नहीं जानते कि छुट्टा पशु खेत चर रहे हैं। आजकल वह विश्व गुरु बन गये हैं। उत्तर प्रदेश में किसान परेशान है।

योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के समय वादा किया था 70 लाख लोगों को रोजगार देंगे आज वह रोजगार की बात नहीं करते हैं। जब कोई पूछता है तो कहते हैं कि हमने चार लाख आवेदन खोल दिए हैं। जबकि 5 सालों में 12 लाख पद अभी खाली हैं। आज जनता समस्याओं से परेशान है। ये पार्टियां आप का वोट लेकर जाति धर्म के नाम पर लडा कर शासन कर रही हैं। आप कब अपने वोट की ताकत पहचानेंगे।

Tags:    

Similar News