जनविरोधी मोदी-योगी सरकार, मुख्यमंत्री के गढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की हुंकार

एक पैसा भी फसल बीमा के नाम पर किसानों को नहीं दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित प्रधानमंत्री मित्र उद्योगपतियों के आय में बढ़ोतरी हुई है।

Update: 2020-12-02 13:31 GMT
जनहितकारी कल्याणकारी कांग्रेस के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और देश प्रदेश में किसानों, गरीबों, मजदूरों की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा।

गोरखपुर: न्याय पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए गए संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में हुंकार भरी। पिपराइच और खोराबार ब्लाक के न्याय पंचायतों में पहुंच कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार समाज को धर्म के आधार पर बांट कर देश के संविधान को कमजोर कर रही है। जमीनी स्तर पर कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा तभी जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंका जा सकेगा। जनविरोधी है केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार वादाखिलाफी

प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले पिपराइच ब्लाक के बसडिला न्याय पंचायत पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों, बेरोजगारों, व्यापारियों, मजदूरों, कर्मचारियों तथा सभी वर्ग के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि एक जनहितकारी कल्याणकारी कांग्रेस के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और देश प्रदेश में किसानों, गरीबों, मजदूरों की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा।

 

यह पढ़ें...अपने लेडी पार्टनर को करना चाहते हैं अट्रैक्ट, तो आजमाएं ये सुपर टिप्स

 

जाति और धर्म के नाम पर लोगों के भावनाओं का शोषण करने वाले लोगों को बेनकाब कर उनके कृत्यों को बताना पड़ेगा। बिना संगठन बनाएं फासिस्ट बादी तक पहुंचे अफवाह फैलाने वाली भावनाओं से खेलने वाले लोगों से लड़ना और उनके गलत कार्यों को उजागर करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का किसान आपदाओं से परेशान है। फसल बीमा योजना का पैसा लेकर कंपनियां फरार हो गईं।

 

उत्तर प्रदेश के किसान बर्बाद

अतिवृष्टि के कारण उत्तर प्रदेश के किसान बर्बाद हो गए, लेकिन एक पैसा भी फसल बीमा के नाम पर किसानों को नहीं दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित प्रधानमंत्री मित्र उद्योगपतियों के आय में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना किट जांच के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी बिना रिश्वत के कोई काम होने वाला नहीं है। किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा।

यह पढ़ें...नोटों की बारिश: मिनटों में लोग हुए मालामाल, सड़क पर उड़े करोड़ों रुपए इस तरह

बसडिला न्याय पंचायत बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रम्भू पासवान एवं रायगंज न्याय पंचायत की अध्यक्षता खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मौर्या ने किया। संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विश्व विजय सिंह ने किया। बैठक में सर्वश्री त्रिभुवन नारायण मिश्र, सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, डॉ राजेश यादव, राजेश निषाद, विजय सिंह, अमित त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, अनिल सोनकर, मेनिका पांडे, प्रवीण पासवान, महेंद्र नाथ मिश्रा, तौकीर आलम, उषा श्रीवास्तव, रामअवतार गौड़, जितेंद्र पांडे, साहिल विक्रम तिवारी, दिलीप कुमार पांडे, अभिजीत पाठक आदि उपस्थित रहे।

गोरखपुर से पूर्णिमा श्रीवास्तव

Tags:    

Similar News