Aligarh News: मोदी-अडानी रिश्तों के सुलगते सवाल को अब कांग्रेस जनता के बीच ले जाकर करेगी बड़ा आंदोलन

Aligarh News: भाजपा के लोग हमेशा से षड्यंत्र करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बहुत साधारण विवाद था। जिस पर जज ने अधिकतम सजा दी है। राहुल को सजा देने के 2 दिन बाद जज को डिस्ट्रिक्ट जज बना दिया गया। सजा के दूसरे दिन ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। यह सब साजिश के तहत हुआ।

Update: 2023-03-31 21:26 GMT
congresss disqualified democracy pc in Aligarh

Aligarh News: राहुल गांधी को संसद से डिसक्वालीफाई करने को लेकर कांग्रेसी अब बड़े आंदोलन के मूड में है। शुक्रवार को धरमपुर कोर्टयार्ड में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने ‘डिसक्वालिफाइड डेमोक्रेसी‘ के नाम से पत्रकार वार्ता की। जिसमें नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के रिश्तो पर सवाल उठाए गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने सवाल उठाया कि आखिर अडानी के पास मॉरीशस से आया बीस हजार करोड़ रुपया किसका है? मोदी जी सरकारी विदेश यात्राओं में कितनी बार अडानी को अपने साथ ले गए? इसके साथ ही विदेशों में अडानी को कितने ठेके प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिलवाए। ऐसे कई सुलगते सवाल अब कांग्रेस जनता के बीच में लेकर जा रही है।विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा से षड्यंत्र करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बहुत साधारण विवाद था। जिस पर जज ने अधिकतम सजा दी है। राहुल गांधी को सजा देने के 2 दिन बाद जज को डिस्ट्रिक्ट जज बना दिया गया। उन्होंने कहा कि सजा के दूसरे दिन ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। यह सब साजिश के तहत हुआ।

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने कहा..

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि हिनडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद से देश के सबसे अमीर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी का शेयर तेजी से गिरा। उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में 20000 करोड़ रुपये कैसे आए। इन सवालों के जवाब न तो भारतीय जनता पार्टी के नेता दे रहे हैं। और न ही प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं। बल्कि कहा जा रहा है कि अडानी पर हमला भारत पर हमला है और इस मुद्दे का लगातार दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। विवेक बंसल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और अपने विरोधियों का दमन करने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं।

विवेक बंसल ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उनके सिद्धांत केवल शब्दों तक सीमित है। 2014 में उन्होंने सिद्धांतवादी राजनीति करने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में पैसे के बल पर कांग्रेसी सरकार गिराई गई। उन्होंने कहा कि जो गलत नहीं होना चाहिए वही आज हो रहा है। संविधान खतरे में है।

Tags:    

Similar News