संविधान दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद किया संविधान निर्माताओं को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां जी0पी0ओ0 स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तथा हजरतगंज स्थित भारतीय संविधान के शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 बी0आर0 आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Update: 2019-11-26 15:29 GMT

लखनऊः विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित ‘संविधान दिवस’ प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

अतीत के गौरवशाली क्षणों का स्मरण कराने का शानदार प्रयास: मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विज़िटर्स बुक पर अपने विचार भी व्यक्त किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी अपने अतीत के गौरवशाली क्षणों का स्मरण कराने का शानदार प्रयास है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शनी सुन्दर संदेशदाता है। हम सब इससे अभिभूत हैं।

ये भी देखें : बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां जी0पी0ओ0 स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तथा हजरतगंज स्थित भारतीय संविधान के शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 बी0आर0 आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, अनिल राजभर, मोहसिन रजा, सुरेश राणा, श्रीमती स्वाती सिंह, गिरीश चन्द्र यादव सहित अन्य मंत्रिगण, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मायावती की भाजपा को सलाह, बाबा साहब का नाम रटने से नहीं चलेगा काम

बसपा प्रमुख ने साफ किया, भतीजें आकाश आनन्द का नहीं कोई ट्वीटर एकाउंट

बसपा प्रमुख मायावती ने संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकारों को जनहिताय की मंशा से ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ बाबा साहब का नाम जपने से काम नहीं चलेगा।

इस तरह का छल कांग्रेस भी करती रही है। एक ट्वीट में उन्होंने स्पष्ट किया है कि आकाश आनंद का कोई ट्वीटर एकाउंट नहीं है। कुछ लोग फर्जी एकाउंट बनाकर तथ्यहीन बातें प्रचारित कर रहे हैं।

ये भी देखें: फिरोज खान की नियुक्ति के खिलाफ जारी है छात्रों का आंदोलन

मंगलवार को सुबह बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया कि संविधान दिवस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का केवल नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि यही छल कांग्रेस भी करती रही है बल्कि केन्द्र व राज्य सरकारों को संविधान की जनहिताय एवं जनकल्याण की सही मंशा के हिसाब से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करना होगा, यही मेरी सलाह है।

एक दूसरे ट्वीट में बसपा सुप्रीमों ने अपने भतीजे के ट्वीटर एकाउंट के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा है कि आकाश का कोई ट्वीटर एकाउंट नहीं है। मायावती ने कहा कि इससे बसपा के लोग सावधान रहें।

उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनन्द और अब आनन्द कुमार के नाम पर भी आये दिन सोशल मीडिया में अनेक प्रकार की गलत, तथ्यहीन व भ्रामक बातें प्रचारित की जा रही हैं, जिससे बसपा के लोग सावधान रहें, जबकि पार्टी के नाम पर इनका सोशल मीडिया में कोई भी आईडी या एकाउण्ट नहीं है।

संविधान दिवस पर विधानभवन के बाहर दिया कांग्रेस और सपा ने धरना

उत्तर प्रदेश की विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कमेटी के विधायक नेताओं ने महाराष्ट्र में लोकतंत्र की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। दोनों ही पार्टियों के नेताओं की ओर से महाराष्ट्र में एक स्थिर और लोकतांत्रित सरकार की मांग की गयी।

ये भी देखें : गेस्ट हाउस में मिली लड़की की लाश, सुसाइड नोट से उलझी गुत्थी

प्रदर्शन कर रही कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज भारतीय संविधान दिवस है और इसके लिए विशेष सत्र चलाया जा रहा है लेकिन क्या संविधान का सम्मान किया जा रहा है। महाराष्ट्र में लोकतंत्र की रक्षा कौन कर रहा है।

भाजपा तो आज के दिन भी संविधान की हत्या कर रही है

उन्होंने कहा कि भाजपा तो आज के दिन भी संविधान की हत्या कर रही है। कांग्रेस संविधान की हत्या करने वालों के साथ नहीं बैठ सकती है, इसके लिए वे सभी विशेष सत्र का विरोध कर रहें है। कांग्रेस के विधायकों का यह एक दिवसीय सांकेतिक धरना शाम तक चला।

कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह भी विशेष सत्र के बहिष्कार की घोषणा की और अपने पार्टी के नेताओं के साथ धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से जो हो रहा है, उसे जनता देख रही है। यह लोकतंत्र नहीं है, यह भाजपा का तंत्र है। इस पर जनता को आगे भी निर्णय करना होगा।

ये भी देखें : पर्दाफाश! यहां कागज पर बना दिये गए करोड़ों रूपये के चेकडैम

समाजवादी पार्टी की तरफ से विशेष सत्र का बहिष्कार करते हुए चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन किया गया। वे अपने हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिस पर विभिन्न प्रकार के संदेश लिये हुए थे। सपा का मुख्य मुद्दा खेती किसानी से जुड़े किसानों की समस्या थी।

किसानों की दुश्मन सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आज संविधान बचाओ दिवस

सपा नेताओं ने कुछ कहने के बजाय तख्तियों से अपने संदेश देने की कोशिश की जिस पर लिखा था कि सरकार चलाये राम के सहारे, किसानों की दुश्मन सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आज संविधान बचाओ दिवस है।

ये भी देखें : धो बैठे जान से हाथ! बारात में नाचने के दौरान हुआ झगड़ा, फिर हुआ ये कांड

बहराइच में संविधान दिवस के अवसर पर कतर्नियाघाट में आयोजित कार्यक्रम

वन क्षेत्राधिकारी ने वन कर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

मिहींपुरवा (बहराइच)- कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट वन रेंज में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वन विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने कतर्नियाघाट वन रेंज के उपस्थित सभी वन कर्मियों को संबोधित करते हुए संविधान की शपथ दिलाई।

ये भी देखें : देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा, इस फैसले ने बदल दी महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट वन रेन्ज में तैनात फॉरेस्ट गार्ड रूप नारायण शुक्ला के सेवाकाल पूर्ण होने पर आज रिटायरमेंट के अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी सहित वन टीम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने फॉरेस्ट गार्ड साथी रूप नारायण शुक्ला को रिटायरमेंट होने पर भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर डिप्टी रेंजर रामकुमार वन दरोगा मयंक पांडे व मनोज पाठक वन रक्षक जमुना प्रसाद अजय सिंह मोहन प्रसाद मनोज पाठक सहित कतर्नियाघाट वन रेन्ज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Tags:    

Similar News