विशेषज्ञ हुए हैरान, निगेटिव महिला ने कोरोना पॉजिटिव बच्ची को दिया जन्म

कोरानावायरस पर विशेषज्ञ व डॉक्टर्स जितनी जानकारी जुटाने में लगे हैं, वायरस उतने ही रूप बदकर लोगों को हैरान कर रहा है।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update:2021-05-27 17:37 IST

नवजात की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

वाराणसी। कोरानावायरस (coranavirus) पर विशेषज्ञ व डॉक्टर्स जितनी जानकारी जुटाने में लगे हैं, वायरस उतने ही रूप बदकर लोगों को हैरान कर रहा है। यहां कोरोना से निगटिव महिला ने पॉजिटिव बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल को बताया जा रहा है। यहां निगेटिव महिला से पॉजिटिव बच्ची के जन्म दिने की बात से डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक सर सुंदरलाल अस्पताल में 25 मई को महिला ने कोरोनावायरस से संक्रमित बच्ची को जन्म दिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने से पहले 23 मई को कोरोना की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद महिला को भर्ती किया गया था। 25 मई को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की जब जांच कराइ्र गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। हालांकि मां ओर बेटी दोनो स्वस्थ्य हैं। लेकिन इस अनोखे मामले से डॉक्टर्स हैरान हैं।

देश में ऐसा पहला मामला आया है, जिसे जानकार विशेषज्ञ और डॉक्टर्स सभी हैरान हैं। इस मामलू ने समूचे विाान जगत को हिला दिया है। हालांकि ऐसे कई मामले आए है जहां कोरोना संक्रमित महिला ने निगेटिव बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन यह पहला ऐसा और अनोखा मामला है जहां मां कोरोना से निगेटिव है ओर बच्ची संक्रमित। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद चिकित्सक कई जगह से इस बारे में राय ले रहे हैं।


Tags:    

Similar News