Lucknow: लखनऊ सिविल अस्पताल में बूस्टर डोज का महाभियान, लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Lucknow: लखनऊ सिविल अस्पताल में बूस्टर डोज़ महाअभियान के तहत लोगों को रविवार को वैक्सीन लगाई गई।

Update: 2022-08-07 10:23 GMT

लखनऊ सिविल अस्पताल  में बूस्टर डोज़ महाअभियान

Lucknow: लखनऊ सिविल अस्पताल (Lucknow Civil Hospital) में बूस्टर डोज़ महाअभियान (booster dose campaign) के तहत लोगों को रविवार को वैक्सीन लगाई गई।

कोरोना के खिलाफ प्रदेश के लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 10 जनवरी से ही बूस्टर डोज देना शुरू कर दिया था। लेकिन इसके लिए सात अगस्त रविवार को प्रदेश में बूस्टर डोज का महाभियान चलाया गया। ताकि अधिकतम लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।


बूस्टर डोज़ महाअभियान सुबह नौ बजे से शाम तक टीकाकरण के लिए चलेगा।


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि चिकित्सालयों में को-वैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसलिए किसी भी स्तर पर वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी।


लखनऊ में करीब 60 हजार लोगों को वैक्सीनेशन की डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।


लखनऊ के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि 203 जगहों पर टीकाकरण होगा।

Tags:    

Similar News