UP में एक्टिव मामले पहुंचे 2500 पार: बीते 24 घण्टों में मिले 240 नये केस, लखनऊ में मिले 43 संक्रमित

Corona in UP: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 17 जुलाई, 2022 को एक दिन में 71,079 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-07-18 14:15 GMT

कोरोना संक्रमण (photo: social media ) 

Click the Play button to listen to article

Corona in UP: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 37,887 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 240 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,85,95,077 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 461 लोग और अब तक कुल 20,70,655 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,560 एक्टिव मामले है।

लखनऊ में मिले 43 संक्रमित

सीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राजधानी में 43 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये, जिसमें 24 पुरूष एवं 19 महिला रोगी है। इसमें चिनहट-11, आलमबाग-7, अलीगंज-4, एनके रोड-4, ऐशबाग-3, इन्दिरानगर-2, सरोजनीनगर-2, सिल्वर जुबली-2, बीकेटी-1, रेडक्रास-1, टूडियागंज-1 कोविड धनात्मक रोगी मिले। जबकि, कुल 93 व्यक्ति कोविड संक्रमण से स्वस्थ हुए। बता दें कि एक्टिव केसों की संख्या 567 है। इसके अलावा, धनात्मक रोगियों के सापेक्ष कान्टैक्ट-3, ट्रैवल-4, आईएलआई-7, प्री-सर्जिकल-2 श्रेणियों में कोविड धनात्मक रोगी पाये गये।

34.42 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 17 जुलाई, 2022 को एक दिन में 71,079 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,35,25,786 व दूसरी डोज 14,49,56,003 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,58,905 एवं दूसरी डोज 1,26,80,538 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 83,60,517 और दूसरी डोज 67,68,622 दी गयी। कल तक 39,38,315 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,42,88,686 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Tags:    

Similar News