UP में खूनी संघर्ष: दबंगों ने वृद्ध को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग में कई घायल

चकरोड को लेकर हुये विवाद में देखते ही देखते दबंगो ने एक पक्ष पर अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जिससे एक 60 वर्षीय वृद्ध को गोली लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गए और 4 लोग अन्य भी लाठीडंडों से घायल हो गये।

Update:2020-09-09 19:38 IST
एटा में खूनी संघर्ष: मामूली विवाद में वृद्ध को मारी गोली

एटा: जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में जमीनी विवाद में हुये खूनी संघर्ष में गांव उभईअसदनगर में चकरोड को लेकर हुये विवाद में देखते ही देखते दबंगो ने एक पक्ष पर अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। जिससे एक 60 वर्षीय वृद्ध को गोली लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गए और 4 लोग अन्य भी लाठीडंडों से घायल हो गये।

ये भी पढ़ें: जागरूकता अभियान: नई शिक्षा नीति पर कुलपति ने बताईं जरुरी बातें

घायलों को मैडिकल कालेज सैफई रैफर कर दिया

बृद्ध की हालत गंभीर होने पर चिकत्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मैडिकल कालेज सैफई रैफर कर दिया है जहाँ उनकी अभी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना में घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है पुलिस जाँच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि ये पूरा मामला जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम उभई असदनगर में चकरोड के जमीनी विवाद का है। जिस समय उमेश बाजरे के खेत में पानी लगा रहा था जिसको लेकर ये विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे पक्ष के उपर लाठी-डंडे से मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया गया है।

गोली लगने से 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल

उक्त घटना में एक 60 वर्षीय वद्व उमेश पुत्र गंगासहाय के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चाचा को गोली लगने से घायल हो जाने पर उन्हें बचाने आए भतीजे आदि को आरोपियों ने लाठी डण्डों से पीटकर,पीटकर घायल कर दिया जिसमे भतीजे सहित 4 लोग गंभीर घायल हो गए हैं।

वृद्ध के भतीजे रवि कुमार ने बताया कि दबंगो का राजनीति में बड़ा रशूख होने के चलते अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है। रवि ने बताया कि नयागांव क्षेत्र के ग्राम उभई असदनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश पुत्र गंगासहाय अपने बाजरे के खेत में पानी लगाने गया था इसी बीच अनूप, कौशल, विजय, विश्नू पुत्रगण राजेन्द्र एवं देवेन्द्र पुत्र धनपाल आ पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/VID-20200909-WA0012.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, हाईकमान ने लिया फीडबैक

मिल रही जान से मारने की धमकी

गोली उमेश के कनपटी से रगडते हुए निकल गईं, जिससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे घायल उमेश के भतीजे रवी पुत्र उदयवीर को भी डण्डों से मारपीट कर दी जिससे दोनों का अभी भी उपचार चल रहा है। आरोपियों का राजनीति में ऊँचे रसूख के चलते कई घंटे बीत जाने के बाद भी घटना की अभी तक पुलिस ने FIR दर्ज तक नहीं की है पीड़ितों पर फैसले का दबाब बनाते हुए जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

जबकि एटा पुलिस द्वारा ट्विटर पर दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक वृद्ध के कान में चोट लगने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। ट्विट किया गया है। वही थाना पुलिस पूरे प्रकरण में जाँच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कह रही है। किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। हालांकि घायलों का इलाज जारी है।

रिपोर्ट: सुनील मिश्रा

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: CM उद्वव ठाकरे, शरद पवार और संजय राउत करेंगे शाम 6.30 बजे मुलाकात

Tags:    

Similar News