Mathura News: चैत्र नवरात्र हुए प्रारंभ, देवी मंदिरों पर उमड़ी भीड़, नगर निगम में किया महिलाओं का सम्मान

Mathura News: सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त दीप जलाकर, जल चढ़ाकर और पुष्प आदि भेंट कर माता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लेने में जुटे हुए हैं।

Update: 2023-03-22 23:49 GMT
मथुरा: चैत्र नवरात्र हुए प्रारंभ, नगर निगम में किया महिलाओं का सम्मान

Mathura News: देश भर में बुधवार से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। धर्म और अध्यात्म की नगरी मथुरा में चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों के द्वारा बड़े ही आस्था और भक्ति भाव के साथ देवी मां की पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त दीप जलाकर, जल चढ़ाकर और पुष्प आदि भेंट कर माता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लेने में जुटे हुए हैं।

देवी मंदिरों के आसपास रखी जा रही विशेष सफाई

इस बार की नवरात्रि भक्तों को विशेष नजर आ रही हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार मंदिरों के आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ सफ़ाई करने के निर्देश दिए हैं। मंदिरों पर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ किए जाने के जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा देवी मंदिरों पर विशेष इंतजाम किए हैं।

नगर निगम कर रहा महिलाओं को सम्मानित

नगरीय क्षेत्र में मथुरा वृंदावन नगर निगम ने प्रमुख चार मंदिरों पर विशेष इंतजाम किए है। जिनका नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्थलीय निरीक्षण किया । नगर आयुक्त ने कंकाली देवी मंदिर पर पूजा अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में महिलाओं को सम्मानित किया और वार्ड नंबर 45 की सफाई कर्मी महिलाओं को वर्ष 2023 की जैकेट भेंट की गई है।

महिला पार्षद और कर्मचारियों को किया जायेगा सम्मानित

नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि आने वाले समय में एक दिन पूर्व महिला पार्षदों को तो एक दिन निगम की महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसका प्लान तैयार किया जा रहा है। इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया था।

इन मंदिरों पर उमड़ रही भीड़

चैत्र नवरात्र के अवसर पर कान्हा की नगरी देवी मय हो गई है। मथुरा के कंकाली, महाविद्या देवी मंदिर,कैंट स्थित काली मंदिर के अलावा वृंदावन के चामुंडा देवी मंदिर,कात्यायनी मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भक्त मां भगवती की आराधना करने के लिए लालायित हैं। सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई।

उधर मुख्यमंत्री की पहल पर निगम द्वारा सम्मानित की गई महिलाओं ने नवरात्रों पर मिले सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि पहले मंदिरों के आसपास दूसरी तरह का नजारा हुआ करता था महिलाएं आने में संकोच किया करती थी और उनको सुरक्षा का डर सताता रहता था लेकिन आज योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा भी पुख्ता हुई है वहीं महिलाओं को मंदिरों पर आने पर एक अलग अनुभूति का भी एहसास हो रहा है ।

एसएससी शैलेश पांडेय ने बताया कि आज से नवरात्रों की शुरुआत हो गई है मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है । शहरी क्षेत्रों के अलावा देहाती क्षेत्रों में लगने वाले मेलों में अभी व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं । उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्रों के साथ-साथ मंदिरों में आसपास यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News