Kannauj News: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Kannauj News: कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में 3 दिन पहले गायब हुए युवक का शव आज गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला इसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

Update: 2023-02-26 17:31 GMT

कन्नौज: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Kannauj News: कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में 3 दिन पहले गायब हुए युवक का शव आज गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला इसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया वहीं खेतों में काम करने जा रहे लोगों ने शव पड़ा देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के नौली गांव के रहने वाले आशीष त्रिपाठी पुत्र रामदास तीन दिन पहले घर से गायब हो गया था। परिजनों ने गांव के ही छोटे ठाकुर पुत्र आदित्य सिंह पर किडनैप करने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसके बाद आज दोपहर गायब युवक का शव खेतों में पड़ा मिला। खेतों में काम करने जा रहे किसानों ने युवक का शव पड़ा देखा जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

कोतवाली प्रभारी बोले

कोतवाली प्रभारी संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वह स्वयं मौके पर पहुंचे। शव तीन से गायब युवक का ही था। तीन दिन बाद उसका शव आज दोपहर को खेतों में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा। बहुत ही जल्द जांच कर खुलासा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News