Deoria News: देवरिया में बड़ा हादसा, नदी से निकलीं 5 लाशें, परिवार में मचा कोहराम

Deoria News: घटना तरकुलवा क्षेत्र के पचरूखीया घाट में उस समय घटी जब एक बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा था।

Update: 2023-06-14 14:07 GMT
Deoria News

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाते समय दो युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और आलाधिकारी पहुंची। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए की सहायता देने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है।

जानकारी के अनुसार तरकुलवां थाना क्षेत्र के छोटी करंट गंडक में रतनपुरा गांव के समीप नहाने के लिए पचरुखिया गांव के आशिया पुत्री महमूद, दिलशान पुत्र मजरुद्दीन, पलक पुत्री हारून और अयान पुत्र फिरोज टिंकू पुत्र शाहबुद्दीन गांव की महिलाओं के साथ छोटी गंडक में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय दिलशान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा साथ नहाने वाले बच्चे शोर मचाने लगे और डूबते हुए दिलशाद को बचाने की कोशिश करने में गहरे पानी में चले गए।

यह सब देख करके वहां मौजूद गांव की ही 3 महिलाएं आशिया 40 वर्ष पत्नी मजरुद्दीन, आशिया पुत्री महमूद तथा शकीना पत्नी शाहबुद्दीन बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए, जिससे सभी लोग डूबने लगे, गांव के लोगों ने दो बच्चों पलक और अयान को बचा लिया जबकि तीन महिलाएं समेत पांच लोग डूब गए जिससे उनकी मौत हो गयी। घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कालेज में चल रहा है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों को के परिजनों को 5-5 लाख सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया गहरा दुख-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल हर मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

Tags:    

Similar News