जो जिले रेड या ग्रीन जोन में नहीं, उन्हें ऑरेंज जोन में माना जायेगा: प्रमुख सचिव

उत्तर प्रदेश में आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद के नगरीय क्षेत्र रेड जोन में वर्गीकृत किए गए हैं। जिन जनपदों में पिछले 21 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी पुष्ट केस नहीं आया है वे जनपद स्वतः ग्रीन जोन में वर्गीकृत हो जाएंगे।

Update: 2020-05-21 12:48 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद के नगरीय क्षेत्र रेड जोन में वर्गीकृत किए गए हैं। जिन जनपदों में पिछले 21 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी पुष्ट केस नहीं आया है वे जनपद स्वतः ग्रीन जोन में वर्गीकृत हो जाएंगे। इसके अलावा जो जनपद रेड या ग्रीन जोन में वर्गीकृत नहीं है उन्हें ऑरेंज जोन में माना जाएगा।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि रेड जोन में वर्गीकृत जनपदों के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अपने विवेकानुसार अतिरिक्त कदम उठाने के लिए अधिकृत होंगे।

कोरोना काल में जमकर सियासत, कांग्रेस ने BJP के गढ़ में चला ये बड़ा सियासी दांव

भारत सरकार द्वारा 6 मानक भी निर्धारित

दरअसल, भारत सरकार ने राज्यों को उनके जनपदों एवं नगर निकायों को संक्रमण के दृष्टिगत रेड ग्रीन और ऑरेंज जोन में वर्गीकृत करने का अधिकार प्रदान किया है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा 6 मानक भी निर्धारित किए गए हैं।

केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रमुख सचिव ने उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों को रेड जोन में वर्गीकृत करते हुए सभी जिलाधिकारियों को उक्त निर्देश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगी एक प्रयोगशाला जहाँ होगी कोरोना की जांच

ग्रीन जोन में लाकडाउन में सभी तरह की गतिविधियों के लिए छूट रहेगी तथा आरेंज जोन में कुछ पाबंदियों के साथ छूट मिलेगी। जबकि रेड जोन में लाकडाउन का सख्ती से पालन किया जायेगा।

बता दे कि यूपी में वैसे तो सभी 75 जिलों में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और कोरोना मरीजों की संख्या 5175 तक पहुंच गई है। लेकिन प्रदेश के 10 जनपदों में कोरोना संक्रिमतों की संख्या ज्यादा है। इसमे भी उक्त पांच जिले ऐसे है, जिनमे कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इन जिलों में 20 मई तक आगरा में 836, मेरठ में 337, कानपुर नगर में 318, गौतमबुद्ध नगर में 302 तथा गाजियाबाद में 199 कोरोना के मरीज है।

UP में प्रवासियों की वापसी से गहराया कोरोना संकट, पैदा हुआ यह नया खतरा

Tags:    

Similar News