UP Nikay Chunav 2023: सपा सोशल मीडिया टीम से मोर्चा लेने वाली ऋचा राजपूत को बीजेपी ने दिया ईनाम

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने अटसु नगर पंचायत से डॉ. ऋचा राजपूत को टिकट दिया है। ऋचा ने खुद ट्वीट कर नामांकन भरने की जानकारी दी। ऋचा राजपूत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आई थीं।

Update: 2023-04-24 19:53 GMT
बीजेपी कैंडिडेट ऋचा ने दाखिल किया नामांकन

UP Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडलर डॉ. ऋचा राजपूत को औरैया जिले की अटसु नगर पंचायत से टिकट दिया है। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। ऋचा ने खुद ट्वीट कर नामांकन भरने की जानकारी दी। ऋचा राजपूत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। ऋचा राजपूतup

ऋचा की शिकायत के बाद पुलिस ने सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। एफआईआर में सपा के मीडिया समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का नाम भी शामिल था। इसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ऋचा राजपूत पर हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि ऋचा राजपूत ने डिम्पल यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने ऋचा के खिलाफ आईपीसी और आईटी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

औरैया में किसे कहां से मिला टिकट?

भाजपा ने मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता के बेटे वैभव गुप्ता को बिधूना नगर पंचायत से प्रत्याशी बनाया है। फफूंद से निर्वतमान चेयरमैन प्रतिनिधि की पत्नी व सपा छोड़कर आए अछल्दा नगर पंचायत के चेयरमैन को टिकट दिया है। अछल्दा से सपा से चेयरमैन रहे राजेश पोरवाल ने हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। इन्हें भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही बाबरपुर अजीतमल में अखिलेश चक की पत्नी आशा चक को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने नगर पालिका औरैया सीट पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे को प्रत्याशी बनाया है। दिबियापुर नगर पंचायत सीट में भाजपा ने पूर्व चेयरमैन प्रदीप मिश्रा के बेटे होटल व पेट्रोल पंप व्यवसायी राघव मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

यूपी निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में दो चरणों नगर निकाय चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 04 मई को और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है। रिजल्ट 13 मई को आएगा। पहले चरण में लखनऊ समेत 37 जिलों में मतदान होना है जबकि दूसरे चरण का मतदान 38 जिलों में होना है। औरैया में दूसरे चरण में मतदान होना है।

Tags:    

Similar News