कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई के घर और फैक्ट्री पर ईडी और आईटी का छापा

कांग्रेस नेता और किदवई नगर के पूर्व विधायक अजय कपूर के भाई विजय कपूर की फैक्ट्री और उनके आवास पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) और इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है।

Update: 2019-01-11 09:54 GMT

कानपुर: कांग्रेस नेता और किदवई नगर के पूर्व विधायक अजय कपूर के भाई विजय कपूर की फैक्ट्री और उनके आवास पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) और इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है। विजय कपूर दादा नगर कोपेस्टेट के चेयरमैन हैं और बड़े उद्योगपतियों में उनकी गिनती होती है। ईडी की टीम ने उनके पैतृक आवास लाल कोठी पर विजय कपूर से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही कुछ अहम दस्तावेज को भी कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें.....दुबई में दिखी राहुल गांधी की लहर! स्वागत में लगे ज़ोरदार नारे

पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर तीन भाई हैं। उनके बड़े भाई विजय कपूर की कई फैक्ट्रियां हैं। साथ ही उनके छोटे भाई संजय कपूर का कानपुर शहर में कई इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं और उनकी फ़िल्मी जगत में भी अच्छी पकड़ है। अजय कपूर कानपुर की किदवई नगर विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अजय कपूर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें.....चोरों को पकड़ने के बाद पीठ थप-थपा रही थी पुलिस, तभी आरोपियों ने खोल दी पोल

तीनो भाई पुस्तैनी लाल कोठी में रहते हैं जिस वक्त ईडी और आईटी विभाग की टीम ने छापेमारी की तो विजय कपूर कोठी में ही मौजूद थेय़। यह छापेमारी बीते चार घंटे से चल रही है। जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के साथ ही साथ कोपेस्टेट की जमीन में खरीद फरोख्त में बड़े पैमाने पर कमिया पाई गयी हैं।

Tags:    

Similar News