शादी बनी बवाल: दूल्हा बदलने को लेकर मचा घमासान, बारात लौटी वापस

बारात आने पर लड़की पक्ष ने बारातियों की खूव आवभगत कर स्वागत किया किंतु जैसे ही लड़की के पिता विजय बहादुर की नजर दूल्हे पर पड़ी तो मामला बिगड़ गया क्योंकि लड़की के पिता के अनुसार दूल्हा जो लड़का शादी से पहले दिखाया गया था वह नहीं था।

Update: 2020-07-02 07:21 GMT

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम छटीकरा में दो दिन पहले पूर्व प्रधान की पुत्री की बारात जनपद मैनपुरी के ग्राम हरचंदपुर से आई थी जिसमें वधू पक्ष ने तय किए गए दूल्हे के स्थान पर दूसरा दूल्हा बदल देने का आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया | साथ ही लड़के के पिता के खिलाफ दूल्हा बदलने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही बारात को पुलिस हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौटा दिया।

CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई: जीवीके ग्रुप के चेयरमैन पर एक्शन, बेटे पर भी गिरी गाज

दूल्हा बदल दिया गया

प्रभारी निरीक्षक सीएल मीणा ने बताया की 30 जून को मैनपुरी के कमलेश के पुत्र विक्रम की बारात ग्राम छटीकरा के पूर्व प्रधान विजय बहादुर के यहां आई थी। बारात आने पर लड़की पक्ष ने बारातियों की खूव आवभगत कर स्वागत किया किंतु जैसे ही लड़की के पिता विजय बहादुर की नजर दूल्हे पर पड़ी तो मामला बिगड़ गया क्योंकि लड़की के पिता के अनुसार दूल्हा जो लड़का शादी से पहले दिखाया गया था वह नहीं था। दूल्हा बदल दिया गया था।

LAC पर तनाव: लेह जाएंगे रक्षा मंत्री और CDS, सेना की तैयारियों का लेंगे जायजा

पुलिस को बुलाया

दूल्हा दूसरा लड़का था और गांव के लोग एकत्रित होकर कमलेश पर दिखाए गए लड़के को लाने का दबाव बनाकर बारात से अभद्रता करने लगे। तभी किसी एक बाराती द्वारा डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली गई उसके बाद 112 पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना थाना पुलिस को दी तो थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समझौता कराने का प्रयास किया किंतु समझौता न होने तथा लड़की के पिता तथा वधू द्वारा शादी के लिए दिखाये गए लड़के को लाने तथा उससे ही विवाह करने की जिद पर अड़ गए।

किंतु विक्रम का पिता कमलेश इसी लड़के को दिखाने की बात पर अड़े रहे उन्होंने कहा कि मैंने कोई दूसरा लड़का नहीं दिखाया मैंने इसी लड़के को दिखाया था। जो बारात में आया है बात बिगड़ गई और लड़की के पिता विजय बहादुर ने दूल्हा बदल कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट थाना जसरथपुर में दर्ज करा दी ।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बारात तनावपूर्ण स्थिति में पुलिस ने बिना दुल्हन के ही गांव से वापस करा दी गई। क्षेत्राधिकारी अलीगंज अजय भदौरिया ने बताया की ग्राम छटीकरा में किसी भी बरात को बंधक नहीं बनाया गया एक बारात में दूल्हा बदलने की शिकायत आई थी जिसको समझा-बुझाकर शांत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर- सुनील मिश्रा, एटा

थर-थर कांपे लोग: अचानक निकला इतना बड़ा सांप, लोगों में मची अफरा-तफरी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News