Etah News: समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा से देवेश शाक्य को उतारा मैदान में, पहली बार रोड शो कर एटा पहुंचे सपा प्रत्याशी
Etah News: पहली, लिस्ट में एटा लोकसभा से देवेश शाक्य फर्रुखाबाद लोकसभा से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य की घोषणा हुई थी।;
पहली बार रोड शो कर एटा पहुंचे सपा प्रत्याशी source: Newstrack
Etah News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चुनाव की हलचल शुरू होते ही समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें एटा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेश शाक्य के नाम की घोषणा के बाद आज सपा के एटा लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने दर्जनों वाहनों तथा समर्थकों के साथ, एटा तथा ताशकंद जनपद के प्रमुख मार्गों पर पहला रोड शो निकाला।
पुलिस की निगरानी में निकला रोड शो
आपको बताते चले इस लोकसभा चुनाव के लिए सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद यह सपा प्रत्याशियों द्वारा पहली बार अपनी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो आयोजन किया गया। एटा जनपद क्षेत्र में यह रोड शो पुलिस की निगरानी में निकाला गया। सपा प्रत्याशियों की ओर से निकाले गए काफिले की सुरक्षा का पूरी तरह से इंतजाम भी किया गया था। देवेश शाक्य के एटा आगमन पर जनपद स्तरीय समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा अन्य नेतागण भी मौजूद थे।
सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा
सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा कि "माननीय अखिलेश जी के द्वारा टिकट दिए जाने के बाद मैं जनपद की जनता से आशीर्वाद लेने पहली बार आया हूं। लोगों का मुझे स्नेह, समर्थन और प्यार मिल रहा है। मुझे सभी समाजों का समर्थन मिल रहा है। हम क्षेत्र का भ्रमण कर के पूरी जनता से घर-घर जाकर मिलेंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे।"
आपको बताते चलें इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एटा लोकसभा तथा फर्रुखाबाद लोकसभा पर बाहरी शाक्य प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है जबकि एटा लोकसभा सीट से अभी तक भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया दो बार से सांसद हैं। एटा में वर्तमान सांसद भी एटा के न होकर अलीगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं। सोचना यह है क्या इस बार जनपद में होने वाले चुनाव में बाहरी प्रत्याशियों को ही जनता का समर्थन मिलेगा या नहीं ?