Etah News: बीजेपी पर बरसे अखिलेश, बोले- सपा कार्यकाल में बना बिजली कारखाना भी पूरा नहीं कर पाई भाजपा

Etah News: अखिलेश यादव ने कहा कि हाल में ही हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को ढांढस बंधाने कोई भी भाजपा का बड़ा नेता नहीं गया। भाजपा के लोग झूठा राष्ट्रवाद दर्शाने का काम करते हैं।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2023-12-30 14:14 GMT

Etah News (Pic:Newstrack)

Etah News: सात वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए एटा के लाल के पी सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने आज सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में एकत्रित हुए समर्थकों ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। मंच से संबोधन के दौरान अखिलेश यादव केंद्र और राज्य की सरकार पर जमकर बरसे। अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एटा जनपद के विकास खंड अलीगंज के नगला डांडी पहुंचे जहां उन्होंने शहीद स्थल पहुंच कर वर्ष 2017 में सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए के पी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

अपने वक्तव्य के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि हाल में ही हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को ढांढस बंधाने कोई भी भाजपा का बड़ा नेता नहीं गया। भाजपा के लोग झूठा राष्ट्रवाद दर्शाने का काम करते हैं। लोगों को गुमराह करने का कार्य करते है। भाजपा की सरकार मंहगाई रोकने और बेरोजगारी के मुद्दे पर असफल रही है। अखिलेश यादव ने कहा की देश में झूठों की सरकार चल रही है। भाजपा के लोग झूठे वादे कर लोगों को लुभा कर सत्ता हासिल करते हैं।

अखिलेश यादव ने अपने भाषण के दौरान कहा की सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमा लगा कर जेल में ढूंसा जा रहा है। इसी दौरान अखिलेश यादव ने आजम खा के परिवार का हवाला देते हुए भाजपा पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजने का आरोप भी जड़ दिया। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा की योगी सरकार ने ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांडो की भर्ती कर ली है। सड़को और हाइवे पर आपको नजर आते होंगे। मसखरी करते हुए अखिलेश यादव बोले अगर ज्यादा सांडो पर चर्चा की तो भाजपा वाले बोलेंगे की वह तो हमारे नंदी है बोलते हुए अखिलेश चुटकी लेते नजर आए है। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, हर तबके के लोग परेशान हैं। भाषण के दौरान अखिलेश ने अपने समर्थकों से 2024 के चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से अखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा का चुनाव देश का संविधान बचाने का चुनाव है। ये वहीं भारतीय जनता पार्टी है जिसने नई लोकसभा बनाई और उसी लोकसभा से सबसे ज्यादा सांसदों को निकाला जा रहा है। सवालों के जबाबों से बचने के लिए सांसदों को निकला गया। वार्ता के दौरान नई संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा सरकार ने दावा ने किया था कि सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है लेकिन भाजपा के सांसद के ही करीब से नौजवान संसद में आ गए। ये लोग लोकसभा नही चलाना चाहते हैं। इसलिए जनता को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा अगर भाजपा 2024 में पुनः लौटी तो ये वोट देने का भी अधिकार छीन लेंगे। ये सरकार दावा कर रही थी कि बड़े-बड़े उधोग पति आएंगे उधोग और कारखाने लगाए जाएंगे। लेकिन कितने कारखाने लगाए गए कितने लोगों रोजगार मिला।

समाजवादी सरकार की उपलब्धि बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा की एटा जिले में उत्तर प्रदेश का बड़ी विद्युत परियोजना हमारी सरकार में शुरू की गई थी तो आज तक पूरा नहीं हो सका। समय रहते शुरू हो जाता तो लोगों को रोजगार मिलता और बिजली सस्ती हो जाती। वहीं योगी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं पर उंगली उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी अस्पताल ऐसा नहीं है जहां गरीबों को सही इलाज व दवाएं मिल पा रहीं हो। सपा सरकार में शुरू हुई एंबुलेंस सेवा भी ठप्प कर दी है। देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर के शहीद के शव को जलाने से मना किया गया क्या इतने कमजोर हो गए है हम लोग।

चीन ने भारत के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया है आने वाले समय में उन हिस्सों में जाने पर पासपोर्ट मांगा जाएगा। मैं तो कहता हूं कैलाश और मानसरोवर भारत में कब मिलेंगे। 2024 की लड़ाई शुरू हो चुकी है। सभी दलों का ध्यान रखा जाएगा। सुब्रत पाठक द्वारा दिए गए बयान कि लाल टोपी कार सेवकों के खून के रंग से रंगी हुई है सवाल पर अखिलेश यादव बचते नजर आए। अयोध्या के एयर पोर्ट का नाम बदलने के सवाल पर अखिलेश बोले हाल में ही आयोजित हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली हार पर भी अखिलेश ने तंज कसा।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलने पर उन्होंने कहा की इकाना भगवान विष्णु का नाम था भाजपा के लोग भगवान का नाम बदल देते हैं। नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। लोगों के हक और अधिकार को छीन रही है। राममंदिर के नाम पर धर्म का इस्तेमाल कर राजनीति कर रहे है धर्म का प्रयोग कर ध्रुवीकरण कर लोगों को गुमराह कर भाजपा के लोग वोट हासिल करते हैं।

Tags:    

Similar News