Etah News: बीस हजार का इनामी शातिर लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, कुल आठ मामले दर्ज

Etah News: थाना मलावन पुलिस ने 26 फरवरी 2025 को नगला सूडा अंडरपास के नीचे से इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है।;

Update:2025-02-27 17:14 IST

Etah News (Image From Social Media)

Etah News: जनपद के थाना मलावन क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें थाना मलावन पुलिस ने लूट के मामले में वांछित 20,000 रुपए के इनामी बदमाश अमन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मलावन पुलिस ने 26 फरवरी 2025 को नगला सूडा अंडरपास के नीचे से इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन यादव पुत्र किशन कुमार उर्फ कृष्ण कुमार, निवासी दूल्लापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ थाना मलावन पर मुअस0-37/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

अमन का है आपराधिक इतिहास

थानाध्यक्ष मलावन रोहित राठी ने बताया कि पकड़े गए इनामी अमन यादव से पुलिस ने एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस (315 बोर)बरामद किए हैं उन्होंने बताया कि पकड़े गए ईनामी का आपराधिक इतिहास भी है अमन यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। उसके खिलाफ थाना मलावन, थाना रिजोर, थाना कोतवाली देहात और थाना मिरहची में कुल आठ मामले दर्ज हैं।

ईनामी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रमुख रूप से

थानाध्यक्ष रोहित राठी उपनिरीक्षक अनिल यादव

उपनिरीक्षक अंकुश राधे (सर्विलांस प्रभारी)

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी अमित शर्मा (सर्विलांस टीम)

हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह (सर्विलांस टीम)कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल राजेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे

रोहित राठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News