Etawah News: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - सरकार हर नौकरी में कर रही घोटाला

Etawah News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि "पार्टी जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।"

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-10 15:20 GMT

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - सरकार हर नौकरी में कर रही घोटाला: Photo- Newstrack

Etawah News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए इटावा पहुंचे। यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि "पार्टी जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।" यहां उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि "देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन सरकार इस पर बात ध्यान नहीं दे रही है। सरकार में बैठे लोग झूठ बोलने का काम कर रहे हैं।"

शादी समारोह के कार्यक्रम में पहुंचे थे अखिलेश-डिंपल

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि "बीजेपी के लोग अपने लोगों का मुनाफा करवा रहे हैं। लगातार देश में महंगाई बढती जा रही है। सरसों का तेल महंगा हो रहा है, यहां तक की रोजमर्रा की खाने वाली चीजें भी महंगी हो रही हैं।" वहीं सीएम योगी के द्वारा लेखपाल की नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने के दौरान अखिलेश और शिवपाल को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा है कि "भगवा वस्त्र पहनने के बाद सीएम को झूठ नहीं बोलना चाहिए। हर नौकरी में इन लोगों ने घोटाला किया है।"

सरकार की चारों तरफ से खुल रही पोल

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि "प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मार्ट सिटी की बात करते हैं लेकिन प्रदेश के तमाम इलाकों में जगह-जगह पर जलभराव है, सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं गड्डो की वजह से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

सरकार सस्ता खरीदकर महंगा दे रही पेट्रोल-डीजल

हाथरस में जो भगदड़ की घटना हुई थी उसमें पूरी तरीके से प्रशासन जिम्मेदार है। यहां अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी, इस बात को सरकार ने खुद स्वीकार कर लिया है। क्योंकि प्रशासन ने जब अनुमति दी थी तो सुरक्षा क्यों नहीं दी। उन्होंने आगे कहा कि तेल सस्ते दामों में खरीदा जा रहा है, लेकिन आज भी सरकार हम लोगों को पेट्रोल-डीजल पुराने रेट पर दे रही है। वही चीन लगातार हमारे देश की जमीनों पर कब्जा कर रहा है लेकिन सरकार इस पर चुप बैठी हुई है। सरकार फेलियर साबित हो रही है।

Tags:    

Similar News