Etawah News: डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Etawah News: समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने जनता की परेशानियों को सुन कर जल्द ही समाधान करने का आश्वसन दिया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-06-22 09:03 GMT

फरियादियों की समस्याएं सुनते अधिकारी। (Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में थाना दिवस के मौके पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याएं सुलझाई जाएंगी। कुछ समस्याएं जिनका तुरंत समाधान किया जा सकता था उनका समाधान भी किया

जनता की अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

इटावा जिले में जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके इसको लेकर जनपद के अधिकारी लगातार जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। समय-समय पर जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जब जसवंतनगर थाने पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पहुंचे। जहां पर आने वाले फरियादियों की एक के बाद एक समस्याओं को सुनने का काम किया गया।


जल्द समस्याओं का होगा समाधान

थाना समाधान दिवस की मौके पर जनता अपनी समस्याओं को लेकर डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास में पहुंच गई। जहां फरियादियों ने अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। जिसमें कहीं शिकायते अधिकारियों के पास में पहुंची जहां पर फरियादियों को आश्वासन दिया गया कि आपको जो भी समस्याएं हो रही हैं उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का काम किया जाएगा। वहीं डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह जनता की समस्याओं का समाधान करें। तो वही पुलिस संबंधित शिकायतों को लेकर एसएसपी ने अपने थाना अध्यक्षों को आदेश दिए हैं की जनता की जो भी पुलिस से जुड़ी संबंधित शिकायत हो उनको सुना जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में बताने के बाद जनता के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। क्योंकि उन्हें मालूम है कि अधिकारियों तक जो भी समस्याएं पहुंचती हैं उनका समाधान भी जल्द किया जाता है।

Tags:    

Similar News