Etawah News: हवाई फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Etawah News: इटावा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल किया था।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-03-27 12:02 GMT

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार source: Newstrack 

Etawah News: उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल किया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल

इटावा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। यहां पुलिस लगातार इलाकों का जायजा ले रही है और लोगों से अपील कर रही है कि जनपद में किसी भी तरीके का माहौल खराब न हो। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करती हुई भी दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत से सामने आया है। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जहाँ लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की गई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

एसएसपी ने आरोपियों के बारे में दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाकों में शांति व्यवस्था बनाई जा सके और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया जा सके इस पर पूरी तरीके से ध्यान दिया जा रहा है। वही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दो लोग लाइसेंसी बंदूक के साथ हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दिए थे।

इस मामले को गंभीरता के साथ लिया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो शस्त्र धारक भगवंत सिंह पुत्र राम लखन निवासी ग्राम खितौरा थाना बकेवर जनपद इटावा के यहां भागवत कथा का आयोजन था। जिसमें दिनांक 21.3.2024 को कंस वध के समय उनके यहां ऐसी पुरानी परंपरा है कि एक मटकी को टांग कर फायर कर फोड़ते हैं। तो उन्होंने वही किया गया था।

Tags:    

Similar News