Etawah News: यमुना नदी में अचानक मरी सैकड़ों मछलियां, दुर्गंध से लोग परेशान

Etawah News: शहर के किनारे से गुजरी यमुना नदी में अचानक से भारी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि नदी के दूषित जल के कारण मछलियों की मौत हो गई है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-25 08:02 GMT

नदी किनारे मृत मछलियां। (Pic: Newstrack)

Etawah News: यमुना नदी में सैकड़ों की संख्या में मछलियों की मौत हो जाने के बाद आसपास के लोग काफी परेशान हैं। घाट पर आने वाले लोगों को मछलियों की दुर्गंध काफी परेशान कर रही है। अक्सर देखा जाता रहा है कि मछलियों को अगर साफ पानी नहीं मिलता है तो उनकी मौत हो जाती है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के इटावा में देखने को मिला है।

लोगों को हो रही परेशानी

यहां शहर के किनारे से गुजरी यमुना नदी में अचानक से भारी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। देखा गया है कि मछलियां पानी में बहती हुई दिखाई दी तो कुछ मछलियां एक साथ ठहरे हुए पानी की तरफ दिखीं। जब भारी संख्या में मछलियों की मरने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो लोग मौके पर पहुंचकर मछलियों को देखने के लिए पहुंचे। मृत मछलियों के वजह से आसपास के लोग परेशान हैं। चकरनगर इलाके के टकरपुरा से गुजरी यमुना नदी में भारी संख्या में मछलियों की मौत हो जाने के बाद आसपास के लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को काफी दुर्गंध महसूस हो रही है।

दूषित जल माना जा रहा मौत का कारण

लोगों की मांग है कि मृत मछलियों को यमुना नदी से बाहर निकाला जाए। मृत मछलियों के बारे में पता चला है कि कभी-कभी यमुना नदी में केमिकल का पानी आ जाता है या फिर बारिश का गंदा पानी आ जाता है। जिसकी वजह से मछलियों को सांस लेने में काफी परेशानी होती है और उसके बाद उनकी मौत हो जाती है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई दफा यमुना नदी में मछलियों की मौत की जानकारी मिलती रही है। लेकिन अबकी बार कुछ ज्यादा ही मछलियों की मौत हो गई है। फिलहाल में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है की मछलियों की मौत कैसे हुई है। 

Tags:    

Similar News