Etawah: आवासीय विद्यालय में घुसा जहरीला करैत सांप, बच्चों में मचा हड़कंप

Etawah: जिले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत कांधनी में बनाए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय विद्यालय में उस समय बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-10-23 18:11 IST

इटावा के आवासीय विद्यालय में घुसा जहरीला करैत सांप (सोशल मीडिया)

Etawah News: जिले में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय विद्यालय के अंदर अचानक से एक जहरीला सांप निकल आने के बाद बच्चों में हड़कंप मच गया। बच्चों के द्वारा प्रिंसिपल को जानकारी दी गई तो वही प्रिंसिपल ने वन्य जीव विशेषज्ञ आशीष त्रिपाठी को सूचना दी जिसके बाद सांप का रेस्क्यू किया गया।

कमरे में छिपा बैठा था जहरीला सांप

इटावा जिले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत कांधनी में बनाए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय विद्यालय में उस समय बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। जब आवासीय विद्यालय के अंदर कक्षा 7 के छात्र अमन ने एक जहरीले सांप करैत को देखा गया। बच्चों के द्वारा प्रधानाचार्य डॉ निर्मल चंद्र वाजपेई को जानकारी दी गई। वही प्रधानाचार्य द्वारा वन्य जीव विशेषज्ञ आशीष त्रिपाठी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ आशीष त्रिपाठी ने तत्काल मौके पर जाकर उस बेहद ही खतरनाक साइलेंट किलर सांप करैत को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर वन विभाग के दिशा निर्देशन में प्राकृतिक वास में ले जाकर छोड़ दिया।

वन्य जीव विशेषज्ञ ने सांप को लेकर दी जानकारी

डॉ आशीष ने बताया कि काले रंग का यह सफेद छल्लेदार सांप एक खतरनाक करैत सांप था जिसमे बेहद ही खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम मौजूद होता है। यदि दुर्भाग्य से ये किसी बच्चे को काट लेता तो काफी गम्भीर समस्या भी हो सकती थी क्यों कि यह स्कूल शहरी क्षेत्र से दूर के इलाके में स्थापित है। अतः आस पास के खेत से होते हुए यह कहीं से आ गया होगा। बस गंभीर विषय यह है कि, इस सांप के काटने के बाद समय से एंटीवेनम या वेंटीलेटर न मिलने पर रोगी की जान जाने का भी खतरा रहता है। हालांकि, करैत सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली है और स्कूल के सभी बच्चे भी सुरक्षित हैं।

Tags:    

Similar News