Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी पहुंची अपने घर, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Bigg Boss OTT 3: जिले में जन्मी शिवानी कुमारी पेशे के एक यूट्यूबर है और उनके लाखों चाहने वाले हैं। शिवानी कुमारी धीरे-धीरे एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रहे हैं।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-08-06 11:15 GMT

शिवानी कुमारी पहुंची अपने घर (न्यूजट्रैक)

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी खत्म हो जाने के बाद शिवानी कुमारी अपने घर पहुंची तो चाहने वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले और लोगों ने उनका हौसला बुलंद किया।

देहाती अंदाज में सब के छुड़ाए छक्के

औरैया जिले में जन्मी शिवानी कुमारी पेशे के एक यूट्यूबर है और उनके लाखों चाहने वाले हैं। शिवानी कुमारी धीरे-धीरे एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने बिग बॉस वजज 3 में एंट्री की थी जहां पर उन्होंने शहरी लोगों के छक्के छुड़ा दिए थे। यहां शिवानी कुमारी में अपने देहाती अंदाज से देश की जनता का मनोरंजन करने का काम किया था।

लोगों ने शिवानी कुमारी को सपोर्ट भी किया लेकिन बाद में उनको बाहर निकाल दिया गया। शिवानी कुमारी ने आरोप लगाया था कि रवि किशन ने उनके बारे में एक ऐसी बात कही थी जिसके बाद शिवानी कुमारी काफ़ी नाराज होती हुई दिखाई दी थी। वही बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने के बाद शिवानी कानपुर पहुंची थी तो उनका जोरदार स्वागत हुआ था वही आज शिवानी अपने जनपद औरैया में पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ तो वही आगे वह अरियारी गांव के लिए रवाना हो गई।

बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी के साथ ये लोग थे मौजूद

बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में अनिल कपूर बतौर होस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। यहां पर शिवानी कुमारी में अनिल कुमार से मुलाकात की थी और उनके साथ सेल्फी लेकर अपनी खुशी का इजहार किया था। तकरीबन एक महीने से ज्यादा चल बिग बॉस में शिवानी कुमारी के साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शौरी, पत्रकार दीपक चौरसिया, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक,सना सुल्तान, रैपर नेजी, सना इकबाल, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सांई केतन समेत अन्य लोग शामिल हुए थे। जिसमे सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी3 की विनर बनी।

Tags:    

Similar News