Etawah News: बेकाबू ई-रिक्शा डंपर में घुसा, एक महिला की मौत, सात घायल

Etawah News: इटावा जिले में एक ई रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो गया और इसमें कई लोग घायल हो गए। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा पेट्रोल पंप के पास का है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-05-11 09:50 GMT

इटावा में बेकाबू ई-रिक्शा डंपर में घुसा (न्यूजट्रैक)

Etawah News: यूपी के इटावा में डंपर में तेज रफ्तार से आ रहा बेकाबू ई-रिक्शा जा घुसा। इस हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक की मौत हो गई।

दर्शन करने के लिए घर से निकले थे लोग

इटावा जिले में एक ई रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो गया और इसमें कई लोग घायल हो गए। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा पेट्रोल पंप के पास का है। यहां ई रिक्शा में सवार होकर कई लोग औरैया से इटावा मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसा। इस घटना के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पड़ गया जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

घटना में सात लोग हुए घायल

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा इलाके में अनियंत्रित होकर एक ऑटो डंपर में जा घुसा। इस हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर श्याम मोहन ने जानकारी देते हुए बताया है कि आठ लोगों को यहां घायल अवस्था में लाया गया था। जिसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि साथ लोगों को भर्ती कर लिया गया है। जिनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर है उनका इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है। वहीं घायलों के बारे में नजदीकी थाने को सूचना दे दी गई है। वहीं इस घटना के बारे में मृतक के परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम का मातम छा गया।

Tags:    

Similar News