'देश के लिए सबसे बड़ा दिन होगा 22 जनवरी...PM मोदी ने किया सपना साकार', इटावा में बोले राज्य मंत्री बृजेश सिंह

Etawah News: राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि, 'देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना आज पूरा हो रहा है। जिस सपने को भारत की जनता ने हमेशा से देखा था। आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है।'

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-01-16 15:53 GMT

मंत्री बृजेश सिंह (Social Media)

Etawah News: यूपी के इटावा में एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार (16 जनवरी) को योगी सरकार के मंत्री बृजेश सिंह (Minister Brijesh Singh) पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राम कथा कार्यक्रम में शिरकत की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

मंत्री बृजेश सिंह बोले- जनता तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

इटावा में योगी सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मीटिंग के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात की।

'500 साल बाद प्रभु अयोध्या पधारेंगे'

इसी के साथ, राज्य मंत्री नुमाइश पंडाल में पहुंचे। जहां पांच दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कथा में शिरकत की। उन्होंने कहा, देश की जनता को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। प्राण प्रतिष्ठा का दिन सबसे बड़ा होगा। इस दिन हमारे प्रभु भगवान श्री राम 500 साल बाद अयोध्या पधारेंगे।

PM मोदी ने देशवासियों का सपना साकार किया

लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना आज पूरा हो रहा है। जिस सपने को भारत की जनता ने हमेशा से देखा था। आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है।'

राहुल गांधी पर बोले- 'जाहि विधि राखे राम..'  

वहीं, राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर राज्य मंत्री ने कहा, 'कौन क्या कह रहा है...और कौन क्या कहना चाहता है? इस पर हमें ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर राम मानस की एक चौपाई सुनाई। 'जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए, राम-राम सीताराम सीताराम कहिए।'

Tags:    

Similar News