Meerut News: किसान उन्नत खेती के लिए तकनीक का करें इस्तेमाल

Meerut News: किसान मेला एवं प्रदर्शनी के अंतिम दिन कृषि राज्य मंत्री ने किया मेले में लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन।

Update: 2023-03-29 21:45 GMT

Meerut News: कृषि विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रांगण में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल के विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मेला के अन्तिम दिन प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ समस्त किसानों को दिलाने हेतु मई 2023 में राजस्व एवं कृषि विभाग तथा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से समस्त ग्रामों में अभियान चलाकर प्रत्येक किसान को उक्त योजना सें लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया गया।

आपदा से अप्रत्याशित हानि से बचाव हेतु किसानों को फसल बीमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया एंव मिलेट्स के उत्पादन पर जोर दिया गया। प्रमोशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट योजना के अन्तर्गत 80 प्रतिशत अनुदान पर स्थापित फॉर्म मशीनरी बैंक का अधिकतम प्रयोग लाभ लेने हेतु सुझाव दिया गया। कृषि राज्य मंत्री द्वारा मेले के अन्तर्गत विभिन्न स्टालों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की जानकारी दिये जाने की सराहना की व कृषकों को स्टालों का भ्रमण कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा कृषको को मेले में वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी तकनीकी जानकारी को अपने खेतों पर व्यवहारिक रूप अपनाने हेतु बल दिया गया।

किसानों को स्टालों का भ्रमण कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया

मेले में कृषि, मत्स्य, रेशम, पशु पालन, गन्ना, उद्यान विभाग बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान, जिला विज्ञान क्लब इफको कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के जैव प्रौद्योगिकी, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, औधोनिक महाविद्यालय के साथ-साथ निजी क्षेत्र से दयाल ग्रुप, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, भारत एग्रो मौलिक्यूल, इण्डियन क्रॉप आदि स्टॉल लगाये गये है जिनका अवलोकन कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ मण्डल मण्डल, मेरठ डा0 अमरनाथ मिश्रा व कृषि विभाग एवं अन्य अधिकारियों के साथ किया गया। कृषि राज्य मंत्री द्वारा मेले के अन्तर्गत विभिन्न स्टालों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की जानकारी दिये जाने की सराहना की व कृषकों को स्टालों का भ्रमण कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा कृषको को मेले में वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी तकनीकी जानकारी को अपने खेतों पर व्यवहारिक रूप अपनाने हेतु बल दिया गया।

कृषि वैज्ञानिक डा विकास जायसवाल द्वारा पुश मे परजीवी जनित रोग एंव उनके निवारण के विषय मे, डा0 अनन्त कुमार द्वारा औद्यानिक फसलां व सब्जियों के उत्पादन मे वृद्वि, डा विकास मलिक, वैज्ञानिक के0वी0के0शामली द्वारा गन्ने की उत्पादकता बढाने व गन्ने मे लगने वाले कीट रोगों के प्रबन्धन के विषय मे जानकारी दी व गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में अवगत कराया गया। डा0 रितेश शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक बी0ई0डी0एफ0 द्वारा बासमती धान की उत्पादकता बढ़ाने व निर्यात की सम्भावना के विषय विस्तृत जानकारी दी गयी।

सहारनपुर से आये कृषक निर्मल कुमार चैहान द्वारा, मटके द्वारा बीज शोधन का प्रदर्शन कर अपनी प्रस्तुति दी गयीं जिसको कृषको द्वारा सराहा गया। बागपत से कृषक डा0 डी0पी0 सिंह, द्वारा गन्ना कटाई, बुवाई छिलाई, आदि के बारे मे उनके द्वारा किये गये जा रहे अनुसंधान के विषय मे जानकारी दी गयी। मेले के आयोजक अमर नाथ मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक, मेरठ मण्डल, मेरठ द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन साहब कृषि अभियंता अरूण कुमार द्वारा किया गया। मेले मे मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक बृजेश चन्द्र उपनिदेशक (कृषि रक्षा) अशोक कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही, भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News