Fatehpur News: अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज, सांसद के विरोध में बजवाया गाना

Fatehpur News: अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सांसद के विरोध में "झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे भागे" गाना बजवाया।

Update: 2024-05-16 11:46 GMT

फतेहपुर में अखिलेश यादव। (Pic: Newstrack)

Fatehpur News: फतेहपुर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेश उत्तम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों मे भाजपा पूरी तरह चारो खाने चित्त हो गई है। देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी। 140 सीटों के लिए भी जनता इन्हें तरसा देगी।

सरकार से नाराज मतदाता

पेपर लीक और पेपर रद्द होने से प्रदेश के करोड़ों नौजवान मतदाता भाजपा सरकार से नाराज हैं। प्रदेश की ऐसी कोई लोकसभा क्षेत्र नहीं हैं जहां का ढाई से तीन लाख मतदाता इनसे नाराज न हो। यह सभी मतदाता इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जिस प्रकार भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का कर्जा माफ़ किया है उसी प्रकार इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही देश के गरीबों और किसानों का सारा कर्जा माफ़ किया जायेगा। फौज की पूरी नौकरी को भी आधी अधूरी कर दिया है। सरकार बनते ही अग्निवीर योजना पूरी तरह से समाप्त की जाएगी।


सांसद के विरोध में बजवाया गाना

इस दौरान उन्होंने कहा कि पौष्टीक आटा के साथ साथ लोगों को डाटा भी फ्री दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर वादे झूठे निकलते हैं। भाजपा सरकार केवल समाजवादियों की नक़ल करती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले का जो खटारा इंजन दो बार से जीत रहा है उसे हटाना है। ऐसे सांसद ने 10 साल मे जनपद को पीछे कर दिया है। सम्बोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले की सांसद के खिलाफ एक गाना "झूठे निकले सांसद के वादे अब जनता से फिरते भागे भागे" बजवाया। जिसकी धुन पर लोग खूब झूमें। इस मौके पर अशोक पटेल, सुरेन्द्र सिंह यादव, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, उषा मौर्या, अरुणेश पाण्डेय, जगदीश सिंह ज़ालिम, राजकुमार मौर्य, विपिन यादव, हाजी रजा, महेन्द्र बहादुर बच्चा समेत कई लोग मौजूद रहें। 

Tags:    

Similar News